- 248 Posts
- 399 Comments
पाकिस्तान और भारत, दोनों के सरकारी तंत्र का डीएनए एक सा है?
दरअसल, अभी कराची वाटर एंड सीवर बोर्ड (पाकिस्तान) ने पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की बहन फातिमा जिन्ना की मौत के 47 साल बाद उनके नाम पानी का बिल भेजा है। यह दो लाख 63 हजार रुपये है।
बोर्ड के अनुसार नोटिस मिलने के दस दिन बाद इसका भुगतान करना है। नहीं तो पानी व सीवर की लाइन काटी जा सकती है। संपत्ति कुर्क हो सकती है। जुर्माना हो सकता है और गिरफ्तारी भी। फातिमा जिन्ना की मौत 1967 में हो गई थी।
अपने भारत, जिसमें बिहार भी शामिल है, में इस तरह की शासनिक लापरवाही की खबरें अक्सर सामने आती हैं। ऐसी खबरें, जो बताती हैं कि उस लोकसेवक का तबादला कर दिया गया, जो इस दुनिया में नहीं है। रिटायर करने के बाद प्रोन्नति मिली। मृतकों के नाम पर जॉब कार्ड है और उनको इंदिरा आवास भी मिल गया है। दादा जी के जमाने का मुकदमा पोता लड़ रहा है …, बड़ी लम्बी फेहरिस्त है।
मेरी राय में कराची वाटर एंड सीवर बोर्ड का यह कारनामा उन लोगों को ताकतवर व तार्किक बनाता है, जो यह मानते हैं कि भारत और पाकिस्तान सौतेले ही सही, मगर भाई जरूर हैं। दोनों में बहुत समानता है। बहुत सारी चीजें तो बिल्कुल एक जैसी।
क्या यह अंग्रेजों के राजपाट का परिणाम है?
Read Comments