Menu
blogid : 21368 postid : 948622

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

maharathi
maharathi
  • 84 Posts
  • 72 Comments
Roadसड़क सुरक्षा पखवाड़ा
सड़क पै सड़क के नियम हैं तार तार
सड़क सुरक्षा कौ मनै जू पखवारौ है।
पढ़वे कूँ जाइ रहे, बाइक चलाय रहे
बाइक चलावै छोरा उमरि कौ वारौ है।
तीन बैठे बाइक पै चैथे की जुगाड़ करैं
इनमें न एक कोउ हेलमेट वारौ है।
मन में सवाल रोज उठत महारथी के
चुप कैसैं बैठूँ का ये देष ना हमारौ है।।धनाक्षरी छन्द।।

।।सड़क सुरक्षा पखवाड़ा।।

सड़क पै सड़क के नियम हैं तार तार
सड़क सुरक्षा कौ मनै जू पखवारौ है।
पढ़िवे कूँ जाइ रहे, बाइक चलाय रहे
बाइक चलावै छोरा उमर कौ वारौ है।
तीन तीन बैठे अरु चौथे की जुगाड़ करैं
इनमें न एक हू ने हेलमेट धारौ है।
मन में सवाल रोज उठत महारथी के
गरव करूं मैं क्या कि देश ये हमारौ है।।धनाक्षरी छन्द।।

थ्री सीटर को है पास परमिट तेरे पास
सोलह हैं सवारी तैनें जुलम गुजारौ है
डैक कूं बजावै तेज कान फोड़ तान तोड़
गीत पै है ध्यान अनुशासन बिगारौ है
तेज गति भागौ यार बस मांहि दीयौ मार
चौदह लोग मारे पाप करि दयौ भारौ है
मन में सवाल रोज उठत महारथी के
गरव करूं मैं क्या कि देश ये हमारौ है।।धनाक्षरी छन्द।।

भारी ट्रक घुस गयौ दस की सुबह की टैम
लैकैं दाम काम भूलौ ये पुलिस वारौ है
भारी भीड़ जुरि रहि शहर सड़क मांहि
जम की मशीन बनि आयौ ट्रक कारौ है
या ही ने शहर में कुचल दयीं दो दो नार
गांधी बाबा देश तेरे सड़क नजारौ है
मन में सवाल रोज उठत महारथी के
गरव करूं मैं क्या कि देश ये हमारौ है।।धनाक्षरी छन्द।।

 

 

डिस्क्लेमर: उपरोक्त विचारों के लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी हैं। जागरण डॉट कॉम किसी भी दावे, तथ्य या आंकड़े की पुष्टि नहीं करता है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh