Menu
blogid : 140 postid : 1221112

लड़कियों का दिल जीतने के उपाय

अनुभूति
अनुभूति
  • 82 Posts
  • 254 Comments

लड़कियों का दिल जीतना कोई आसान काम नहीं। लेकिन यदि ये काम समझदारी से न किया जाए तो लेने के देने पड़ सकते हैं। लड़कियों का दिल जीतने के लिए सबसे पहले माहौल को परखना जरूरी है। इतना ही नहीं लड़की को एकदम से प्यार का इजहार करने के बजाय लड़की से मित्रवत संबंध बनाने चाहिए। बातचीत में लड़कियों को मजा आता है, इसीलिए पहले उनसे बातचीत करना चाहिए। लड़कियों का दिल जीतने से पहले आपको बॉडी लैंग्वेज को जानना जरूरी है कि लड़की आपमें इंटरस्टेड है भी या नहीं। आइए जानें लड़कियों का दिल कैसे जीते।

मुस्कुराकर बातचीत शुरू करें
लड़कियों का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे काम करें जिससे लड़की आपसे इंप्रेस हुए बिना न रह सकें। लड़की को इंप्रेस करने के लिए या उसका दिल जीतने के लिए आपको उससे मुस्कुराकर बातचीत शुरू करनी चाहिए। इससे लड़की आपसे इंप्रेस होगी। जब भी बात करें हमेशा पॉजीटिव वे में बात करें, ताकि लड़कियां आपकी तरफ खिंची चली आएं।

हंसी मजाक करें
लड़कियों का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि हमेशा गंभीर बाते ही न करें बल्कि कुछ हंसी-मजाक की बातें भी करें जिससे लड़कियों को आपकी कंपनी पसंद आए। लड़कियों से कोई भी बात करने से पहले माहौल को परखें और खासकर लड़की के मूड को यदि वह उदास है तो उसकी उदासी जान उसे हंसाने की कोशिश करें। लड़कियों को संकोची लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते। ऐसे में यदि आप लड़कियों से बात करते हुए हिचकिचाएंगे और डरेंगे तो लड़कियां भी आपसे बात करने से कतराएंगी।

बॉडी लैंग्वेज को परखें
लड़कों को लड़कियों का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि वह उनकी बॉडी लैंग्वेज को परखें। कि लड़कियां उन्हें किस रूप में ले रही हैं। लड़कियों के आपसे बात करते हुए हाव-भाव कैसे हैं। क्या वो आपसे खुश है। इत्यादि बातों का खास ध्यान रखें। किसी भी मामले में जल्दबाजी अच्छी नहीं और जब मामला हो दिल का ऐसे में तो फूंक-फूंक कर कदम उठाने चाहिए। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो बहुत उतावलापन न दिखाएं।

उनकी बातों को सुनें
लड़कियों को आमतौर पर बहुत बात करने की आदत होती है। ऐसे में वे चाहती हैं कि उनकी बात सुनने वाला कोई हो। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो उसे इंप्रेस करने के लिए जरूरी है कि आप कम बोलें और लड़की को ज्यादा बोलने का मौका दें। ये जरूरी नहीं कि आपको लड़की की कोई बात पसंद नहीं आ रही तो आप उसको तपाक से बोल दें बल्कि आपको धैर्य से काम लेना चाहिए और लड़की की तारीफ करना न भूलें। फिर चाहे वह उसके ड्रेसिंग सेंस की हो या फिर उसकी मुस्कुराहट या व्यवहार इत्यादि।

बातचीत की कला का होना
आप कोशिश करें कि आप कम बोलें और आपकी आंखे ज्यादा। यानी आप अपने दिल की बात लड़की को अपनी आंखों से बयां करोगे तो लड़की को अच्छा लगेगा। आपमें बातचीत की कला होनी चाहिए। आप ऐसे बात करें जैसे आपसे अच्छा और मीठा कोई बोल ही नहीं सकता। फिर देखिए कैसे लड़कियां आपसे इंप्रेस होती है। आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ ही सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होना चाहिए जो कि लड़कियों को बहुत भाता है। गंभीर माहौल को लाइट बनाने की आपकी कला ही लड़की के दिल में आपकी जगह बना सकती है।

यदि आपको कभी लड़की को डेटिंग पर पूछने या फिर घुमाने इत्यादि की पहल करनी पड़ती है तो आप हिचके नहीं बल्कि अपनी बात को खुशमिजाजी के साथ बता दें। इन टिप्स के साथ आप किसी भी लड़की को आराम से इंप्रेस कर सकते हैं और आप जिस लड़की का दिल जीतना चाहते हैं वो भी आपके इस व्यवहार से आपके पास खिंची चली आएगी।girlfriend-in-hindi

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh