Menu
blogid : 4431 postid : 1377920

“पावन मंगल सवेरा” 2018

KALAM KA KAMAL
KALAM KA KAMAL
  • 161 Posts
  • 978 Comments

नव वर्ष 2018

“जागरण जंक्शन” में आप सभी आदरणींय एवम प्रियIMG-20180101-WA0000 मित्र जनों को नव वर्ष 2018 की बहुत बहुत हार्दिक बधाई ! मंगलकामनाएं !
पावन मंगल सवेरा

नववर्ष  की  शुभ बेला पर
पावन – मंगल सवेरा  पर
सब मन  मुदित बहार हो
खुशियां  भरी  अपार  हो
*
नवल प्रभात नव उल्लास
सर्वत्र सुंदर  धवल  प्रकाश
कहीं न कोई अंधकार हो
हर  तरफ  उजियार  हों
*
चहके पंछी जन वनचर सब
महके कलि पुष्प उपवन सब
अलि तितलियां मंडराए  हों
सुर – संगीत  झंकार       हो
*
पर्वत धरा नदी सिंंधु सागर
पवन दिशा नभ चंद्र दिवाकर
सारा जगत खुशहाल हो
जग जीवन निहाल  हो
*
पुन: नववर्ष की मंगलकामनाओं के साथ …
मीनाक्षी श्रीवास्तव

(स्वरचित )

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh