Menu
blogid : 19936 postid : 864568

देश-गौरव की खातिर खुशियाँ लुटाउँगा – Poem before world cup semi final India Australia, Hindi Kavita

Mithilesh's Pen
Mithilesh's Pen
  • 361 Posts
  • 113 Comments

लिखना तो बहुत चाहता हूँ,

पर आज नहीं!

आज भारत की जीत की दुआ करूँगा

फ़रियाद करूँगा


यूं तो रहता हूँ दूर हर ‘टोटके’ से

पर आज नहीं!

आज रात भर टूटते तारे को देखूँगा

आँखें बंद करके बुद-बुदाऊँगा


नापसंद करता हूँ इन कमाऊं क्रिकेटरों को

पर आज नहीं!

आज इन्हें असली ‘सैनिक’ सोचूंगा

बल्ले से बारूद निकलते देखूँगा


भ्रष्ट होते खेल से नफरत करने लगा था

पर आज नहीं!

आज आईपीएल, सट्टेबाजी भूल जाऊंगा

इनकी जीत पर इतराऊंगा


यूं तस्वीरों को ‘लड्डू’ खिलाता नहीं मैं

पर आज नहीं!

देश-गौरव की खातिर खुशियाँ लुटाउँगा

नारे लगाउँगा


– मिथिलेश ‘अनभिज्ञ’

(वर्ल्ड-कप सेमीफाइनल से पहले)

World cup 2015, Cricket, Dhoni, IPL, Team India, Poem on Indian Cricket Team, kriket par kavita, mithilesh2020, mithilesh ki kalam se, मिथिलेश की कलम से, true poem about cricket

Poem before world cup semi final India Australia, Hindi Kavita

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh