Menu
blogid : 10766 postid : 872679

शरीर एँव आत्मा – नाव एँव यात्री

दिल का दर्पण
दिल का दर्पण
  • 41 Posts
  • 783 Comments

शरीर एक नाव है
एँव आत्मा एक यात्री
यही सत्य है सभी कहते हैँ
यदि यह सत्य भी है
महान तो शरीर ही हुआ ना
जीवन भर ढोता रहा जो
इस यात्री का बोझ
जो केवल मूक साथी था
इस घाट से उस घाट
की बीच की दूरी का
इस आशा मेँ इस पर सवार
किंचित यह नाव
समय धारे के विपरीत
बह कर उसे मिला देगी
उस परम ब्रह्म से
जिसका वो एक अँश है
उसे क्या बोध कि
इस नाव के साथ बँधी हैँ
और बहुत सी नाँवेँ
जो विवश करती है उसे
सिर्फ बहाव के साथ बहने को
और उन नावोँ पर सवार
उस जैसे यात्री
अनसुना कर देते है
इस नाव के अंत्रनाद को

मोहिन्दर कुमार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply