Menu
blogid : 6048 postid : 237

ना हो मायूस ऐ बन्दे क्रांति हम ही लायेंगे…..

Hum bhi kuch kahen....
Hum bhi kuch kahen....
  • 96 Posts
  • 1910 Comments

(ये कविता उन तमाम देश प्रेमियों के लिए जो अपनी जान से ज्यादा अपने देश को प्यार करते हैं ! ये मेरी पहली कविता है देश प्रेमियों के लिए आशा है सभी को पसंद आएगी .):) 🙂 :)…….

jai hind

ना हो मायूस ऐ बन्दे क्रांति हम ही लायेंगे,
जियेंगे तो वतन के लिए वरना वतन पे मर जायेंगे !!


छोड़ के अपना हर स्वार्थ देश को आगे बढ़ाएंगे ,
फिर से हम भगत सिंह और आज़ाद बन जायेंगे !!


देश की तरफ बढ़ने वाली हर बुरी नज़र का खात्मा कर जायेंगे ,
सुन लो ऐ देशद्रोहियों ! नामों निशान तुम्हारा मिटायेंगे !!


भूख गरीबी , चोरी चकारी, और भ्रष्टाचार जैसी ये बीमारी ,
कर देंगे इनका खात्मा चढ़ गयी है अब हम पे ये खुमारी  !!


भारत फिर से वही सोने की चिड़िया कहलायेगा ,
देश हमारा फिर से विश्व भर में नम्बर वन कहलायेगा !!


देश की तरफ बढ़ने वाले गद्दारों को सबक हम सिखायेंगे,
फिर से एक बार हम उस स्वर्णिम इतिहास को दोहराएंगे !!


राज गुरु , सुखदेव , भगत सिंह फिर से हम बन जायेंगे ,
उनकी द्वारा दी कुर्बानियों को इस तरह व्यर्थ
गवायेंगे !!


भ्रष्टाचार और आतंकवाद को जड़ से हम मिटायेंगे ,
देश के हर कोने में ये कसम आज हम खायेंगे !!!


ना हो मायूस ऐ बन्दे क्रांति हम ही लायेंगे,
जियेंगे तो वतन के लिए वरना वतन पे मर जायेंगे !!


(देश के तमाम शहीदों को जिन्होंने खुद की परवाह ना करके हमें एक आजाद देश में जीने का सौभाग्य दिया उनके लिए श्रधांजलि !!)

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh