Hum bhi kuch kahen....
- 96 Posts
- 1910 Comments
नशा मतलब खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना
बसे बसाये घर को खुद जानबूझकर उजाड़ना !!
कुछ हाइकु मद्यपान पर
*******************
विषैला मद्य
छीन ले सुखचैन
दिन-ब-दिन
***
धन का नाश
शराब में जो लीन
तन का नाश
***
मौत का विष
मनमर्जी से पिये
मूर्ख मानव
***
चिंतन शक्ति
हर लेती शराब
खराब मति
***
मूर्ख मानव
खा जाता परिवार
नशा दानव
***
प्रवीन मलिक
Read Comments