अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल होने हैदराबाद आई हुई हैं।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इवांका दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती हैं। 36 वर्षीय इवांका अपनी लाइफ को काफी रॉयल तरीके से जीती हैं। इवांका अमेरिकन बिजनेसवुमन हैं। उनकी गिनती पावरफुल बिजनेसवुमन में की जाती है। इसके साथ ही वो फैशन मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं, तो चलिए जानते हैं आखिर कैसी है अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी की लाइफस्टाइल।
लगभग 300 मिलियन है कमाई
अमेरिकी अखबारों में छपी खबरों की मानें तो इवांका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार हैं, जिसके लिए वो कोई सैलरी नहीं लेती हैं। साथ ही उनके पति जारेड कुशनेर भी वरिष्ठ सलाहकार हैं और वो भी कोई सैलरी नहीं लेते हैं। लेकिन उनकी कमाई रियल एस्टेट और खुद के फैशन ब्रांड से होती है। उनकी कुल कमाई लगभग 300 मिलियन (करीब 19 हजार करोड़ रुपये) है, इसका जिक्र फोर्ब्स पत्रिका ने किया है।
तीन बच्चों की मां है इवांका
इवांका ने जारेड कुशनेर ने शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं। इसके साथ ही वो कई बार अपनों बच्चों के साथ उनके स्कूल भी जाती हैं। इवांका को जिम करना बेहद पंसद है और कभी-कभी पति के साथ जॉगिंग पर जाती हैं।
महंगे कपड़ों की शौकीन
इवांका को महंगे कपड़े पहनने का काफी शौक है, वो अपने महंगे कपड़ों के लिए काफी चर्चा में भी रहती हैं। इवांका अपने ज्यादातर कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है। इवांका अपने नाम से कपड़े भी लॉन्च कर चुकी हैं। जो आसानी से ऑनलाइन मिल जाते हैं।
बन चुकी हैं मैग्जीन की कवर गर्ल
इवांका भले ही मॉडल न हों, लेकिन उनकी पर्सनेलिटी काफी अट्रैक्टिव है। जिसके लिए वो काफी चर्चा में रहती हैं, वो कई मैग्जीन की कवर गर्ल भी बन चुकी हैं। 16 साल की उम्र में वो पहली बार सिक्सटीन मैग्जीन की कवर गर्ल बनी थीं। जिसके बाद वो कई मैग्जीन के लिए कवर गर्ल बनीं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
इवांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर वो काफी फोटोज अपलोड करती रहती हैं। उनके ट्विटर पर 4.93 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।…Next
Read More:
एक नहीं बल्कि तीन बार बिक चुका है ताजमहल, कुतुबमीनार से भी ज्यादा है लंबाई!
सीरिया-इराक से खत्म हो रही IS की सत्ता, तो क्या अब दुनिया भर को बनाएंगे निशाना!
अक्षय ने शहीदों के परिवार को दिया खास तोहफा, साथ में भेजी दिल छू लेने वाली चिट्ठी
Read Comments