Menu
blogid : 314 postid : 1389223

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का परिणाम आज, जानें कैसे देखें रिजल्ट

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने 12वीं इंटर सेकेंड ईयर 2018 के नतीजों की घोषणा कल कर दी थी। ऐसे में आज फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के एचआरडी मंत्री ने कहा कि फर्स्ट ईयर के लिए ग्रेडिंगल सिस्टम में बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा में शामिल छात्र अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

 

 

 

3 बजे तक आएगा परिणाम

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट्स की घोषणा दोपहर करीब 3 बजे की जाएगी। इस बार करीब पांच लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है। आंध्र प्रदेश इंटर फर्स्ट ईयर एग्जाम 28 फरवरी से 17 मार्च के बीच कराए गए थे। वहीं आंध्र प्रदेश सेकेंड ईयर एग्जाम 1 मार्च, 2018 से 19 मार्च, 2018 के बीच कंडक्ट कराए गए थे। उम्मीदवार इस लिंक पर http://www.examresults.net/ap-board-result पर क्लिक कर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

 

ग्रेडिंग सिस्टम में बदलाव नहीं किया जाएगा

आंध्र प्रदेश के एचआरडी मंत्री गंता श्रीनिवास राव ने कहा कि, ‘इंटर फर्स्ट ईयर के लिए ग्रेडिंग सिस्टम में बदलाव नहीं किया जाएगा. जो छात्र 91- 100 के बीच मार्क्स हासिल करेंगे उन्हें ए-1 ग्रेड दिया जाएगा। जो छात्र 81-90 के बीच मार्क्स हासिल करेंगे उन्हें ए-2 ग्रेड दिया जाएगा। जो छात्र 71-80 मार्क्स पाएंगे उन्हें बी-1 ग्रेड दिया जाएगा। 61 से 70 नंबर पाने वाले छात्रों को बी-2 ग्रेड जबकि 51 से 60 मार्क्स हासिल करने वालों को सी-1 ग्रेड दिया जाएगा। 41 से 50 मार्क्स वालों को सी-2 ग्रेड मिलेगा। 35 से 40 नंबर वालों को डी ग्रेड मिलेगा।

 

 

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर कैसे देखें अपना परीक्षा परिणाम

 

1. आंध्र प्रदेश की शिक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in को खोलें।

 

2. रिजल्ट लिंक ‘आंध्रप्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट 2018’ (AP Intermediate Results 2018) पर क्लिक करें।

 

3. आप जैसे ही ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे वो आपको एक दूसरे वेबपेज पर ले जाएगा।

 

4. यहां पर आप अपना रोल नंबर और अन्य दूसरी जानकारी को बताए गए स्थान पर लिखें

 

5. तुरंत ही आपके सामने स्क्रीन पर परीक्षा का परिणाम आ जाएगा, अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें।

 

 

पिछले साल साथ आए थे परिणाम

पिछले साल पहले और दूसरे ईयर के परीक्षा परिणाम साथ ही घोषित किए गए थे, लेकिन इस साल बोर्ड ने यह तय किया है कि दोनों साल के रिजल्ट दो अलग-अलग तारीख पर घोषित होंगे। अधिकारी ने कहा, ‘इससे कंप्यूटर सर्वर पर भार कम पड़ेगा और छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे, साइट डाउन भी नहीं होगी।Next

 

 

 

Read More:

राजधानी में गाड़ी चलाना होगा महंगा! जानें क्‍या है वजह

हर महीने पोस्ट ऑफिस देगा आपको पैसे, करना होगा ये काम

1 अप्रैल से ट्रेन में सफर करना होगा सस्ता, इन चीजों के भी घटेंगे दाम!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh