अक्सर हम बात करते हैं दुनिया के सबसे अमीर देशों के बारे में। साथ ही बड़ी कंपनियां भी हमेशा हमारी चर्चाओं का हिस्सा रहती हैं।
इन दिनों एप्पल कंपनी भी सुर्खियों में है। ये मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी अपने किसी नए गैजेट या टेक्नोलॉजी की वजह से नहीं बल्कि 177 देशों को टक्कर देने के मामले में सभी की चर्चा का विषय बन रही है।
177 देशों से भी ज्यादा दौलतमंद है एप्पल कंपनी
एप्पल कंपनी एक ट्रिलियन डॉलर (लगभग 68,620 अरब रुपये) की पहली लिस्टेड कंपनी हो गई। यह कंपनी भारतीय अर्थव्यवस्था का 38 फीसदी है। भारत हाल में करीब 2।6 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना था।
कंपनी की दौलत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कंपनी चाहे तो करीब 3 अरब डॉलर की इकोनॉमी वाले पाकिस्तान जैसे देश को अकेले ही खरीद सकती है। ऐपल भारत की दो सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टीसीएस से करीब 10 गुना बड़ी कंपनी है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के 193 देशों में से सिर्फ 16 ही देश हैं जिनकी जीडीपी एप्पल की मार्केट कैप से ज्यादा है, यानी 177 देशों से ज्यादा अमीर है एप्पल । एप्पल कंपनी की वैल्यू इस समय करीब-करीब इंडोनेशिया की जीडीपी के बराबर है।
एप्पल का स्टॉक इतने प्रतिशत बढ़ा
एप्पल का स्टॉक 2।8 प्रतिशत ऊपर उठा, जिसके बाद इसमें 9 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। एप्पल को 31 जुलाई को ही अपने नतीजों का ऐलान किया था। 1 अगस्त को एप्पल के शेयर में 6% तेजी आई। इसके बाद गुरुवार को कुछ गिरावट आई, लेकिन ऐसा ज्यादा देर नहीं हुआ और तेजी लौट आई…Next
Read More:
मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए यह क्या होता है
1 रुपए के लिए बैंक ने नहीं लौटाया 3.5 लाख का सोना, जानें क्या पूरा मामला
आपको अपनी पसंद की जॉब दिलवा सकता है ये मोबाइल एप, जानें कैसे
Read Comments