Menu
blogid : 314 postid : 1390761

Avengers Endgame: गूगल पर Thanos चुटकी में गायब कर रहा है सर्च रिजल्ट, आप खुद ट्राई करके देख लीजिए

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के लिए लोगों में कितना क्रेज है इसका पता टिकटों की बिक्री की स्पीड से पता लगता है। शुक्रवार के सारे शोज पहले से हाउसफुल दिखे, वहीं कहीं-कहीं टिकट 2400 रुपये तक बिका है। इसके 10 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं। यह अबतक का सबसे मंहगा मूवी टिकट बताया जा रहा रहा है। बहरहाल, आज फिल्म रिलीज दोनों के बाद मार्वल फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के प्रोमोशन के लिए एवेंजर्स के सितारे कई देशों में फैंस के बीच अपना जलवा बिखेर चुके हैं। प्रोमोशन का यही जलवा गूगल पर भी दिख रहा है। जहां सुपर विलेन थेनोस सबकुछ गायब करता जा रहा है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal26 Apr, 2019

 

 

ऐसे करें ट्राई
हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम आज रिलीज हो गई है और दुनिया भर में इसका क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame)’ का जादू गूगल भी चल गया है। गूगल पर थेनोस लिखने के बाद सर्च के नतीजे सामने आते हैं। इसके बाद राइट हैंड साइड पर थेनोस का गॉन्टलेट बना आता है जिसपर क्लिक करते ही गूगल के सर्च नतीजे एक के बाद एक गायब होते चले जाते हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसे थेनोस ने चुटकी बजाकर आधी दुनिया को खत्म कर दिया था।

 

 

पहले हफ्ते में 1 बिलियन डॉलर का बिजनेस का रिकॉर्ड कर सकती है
इस सीरीज की किसी भी फिल्म के टिकट 24 घंटे के अंदर इतनी तेजी से नहीं बिके हैं। अब माना जा रहा है कि यह पहली ऐसी हॉलिवुड फिल्म बन सकती है जो अपने रिलीज वाले पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर का बिजनेस करने का रेकॉर्ड बना सकती है।…Next

 

Read More :

लोकसभा चुनाव 2019 : 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, जानें आपके संसदीय क्षेत्र में कब है चुनाव

कंधार विमान अपहरण के बाद रिहा किए गए थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलवामा हमले के हैं जिम्मेदार

87 साल की उम्र में फिर पढ़ाई करने पहुँची लक्ष्मी, 1992 में हुईं थी रिटायर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh