राजनीति में अपने काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए आजम खान जाने जाते हैं। ऐसे में अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं रखने वाले आजम खान चौरफा घिरे हुए नजर आ रहे हैं। जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करके आजम खान कई नेताओं सहित महिला संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी ऐसी बातों के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है, जब आजम खान अपने बयान को लेकर चर्चा में आए हैं, इससे पहले भी आजम अपने बेतुके शब्दों और कई घटनाओं की वजह से निशाने पर आ चुके हैं। एक नजर।
जब दाऊद, तालिबान ने मुलायम के जन्मदिन का खर्चा उठाया
पिछले साल नवंबर में समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का 75वां जन्मदिन था। इस दौरान आजम ने विवादास्पद बयान देकर मीडिया की सुर्खियों में छा गए थे। उनका कहना था की जन्मदिन की पार्टी का सारा खर्चा आतंकी संगठन तालिबान और भारत के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम ने उठाया था।
आजम की चोरी हुई भैंसो का मामला
आजम खान एक ऐसे मामले में चर्चा बटोर चुके हैं, जिसकी वजह से उनका खूब मजाक बना था। कथित तौर पर उनकी भैंसे गुम हो गई थी और भैंसों को ढूंढने के लिए स्वयं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभालाथा। दो दिन की मशक्कत के बाद भैंसों को पुलिस ढूंढने में कामयाब रही। यही नहीं, इस मामले में 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं
वर्ष 2010 में आजम ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था की क्या कश्मीर सच में भारत का हिस्सा है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में महज एक ही मंत्री मुस्लिम है। खान ने कहा कि वोह मंत्री भारत से नहीं, बल्कि कश्मीर से है। उनका इशारा गुलाम नबी आजाद की ओर था जो कश्मीर से आते हैं। 2010 में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।
ताजमहल वक्फ बोर्ड की संपत्ति है
दुनिया भर में प्यार का प्रतीक ताज महल को लेकर भी आजम विवादास्पद बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि ताजमहल और उससे होने वाली कमाई वक्फ बोर्ड को मिलनी चाहिए क्योंकि वह एक मौसोलियम है। उनका कहना था की ताज एक मौसोलियम है और हर मौसोलियम वक्फ की संपत्ति होती है।
महिलाओं को लेकर दिया विवादास्पद बयान
इस साल आजम खान ने महिलाओं को लेकर बहुत ही बेहुदा बयान दिया था। उनका कहना था कि महिलाएं दस बच्चे पैदा नहीं कर सकती। इस्लामिक तरीके से ही दस बच्चे पैदा किए जा सकते हैं। इसके लिए एक से ज्यादा शादी करनी पड़ेगी।
हाल में जया प्रदा पर की गई विवादित टिप्पणी
एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने जया का नाम लिए बगैर वहां मौजूद लोगों से पूछा, ‘क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए। क्या आप उसे वोट देंगे?’ आजम ने आगे कहा कि आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।…Next
Read More :
आजम खान की हरकत याद करके मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं जयाप्रदा, कहा ‘मेरी राखी की नहीं रखी लाज’
लोकसभा चुनाव 2019 : पहली बार लागू हुए ये नियम, एक महीने तक दिखेगा चुनावी रंग
Read Comments