Menu
blogid : 314 postid : 1390775

ट्रैफिक पुलिस के चालान ने ऐसे करा दी प्रेमी-प्रेमिका की शादी तय, लड़के ने सोशल मीडिया पर कहा ‘थैंक्स’

आपने ट्रैफिक पुलिस वालों को लोगों का चालान काटते हुए देखा होगा लेकिन चालान काटने की वजह से यहां दो प्यार करने वालों की बात शादी तक जा पहुंची। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कैसे हो सकता है, तो चलिए हम आपको पूरी घटना बताते हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal30 Apr, 2019

 

 

एक चालान ने मिला दी जोड़ी
दरअसल, प्रेमी जोड़ा बाइक पर जा रहा था तो उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर वत्सल पारेख नाम के युवक के घर चालान भेजा। लड़के के घर वालों को जब चालान मिला तो उसमें एक फोटो भी था। फोटो में लड़के के साथ बाइक पर एक लड़की बैठी हुई दिख रही थी। घर वालों ने लड़की के बारे में पूछा तो बेटे ने बयाया कि वो उसकी प्रेमिका है। दोनों प्यार में हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

 

 

इस पर लड़के के माता-पिता ने लड़की के परिवार वालों को अपने घर पर बुलाया।दोनों परिवार वालों ने मिलकर लड़के-लड़की की शादी तय कर दी। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद लड़के ने अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया। लड़के ने पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट नें लड़के ने लिखा ‘मुझे डाक के जरिए पुलिस का ये मेमो मिला। इसके साथ एक बेहद हास्यास्पद घटना भी हुई। इस मेमो के साथ आई फोटो में मैं और मेरी गर्लफ्रेंड दिख रहे थे। पहले मेरे माता-पिता उसके बारे में नहीं जानते थे, लेकिन इस मेमो के कारण वह अब सब जान गए हैं।’

इस घटना को देखते हुए लगता है कि ट्रैफिक पुलिस ने अनजाने में दोनों के घरवालों को रिश्ते को स्वीकार करने में मदद कर दी है।  वहीं, मजाक के तौर पर देखें तो चालान कटने से सिर्फ पैसों का नुकसान ही नहीं होता बल्कि इससे जोड़ी भी बन जाती है।…Next

 

Read More :

International Dance Day : डांस रियलिटी शो देख-देखकर हम डांस का असली मतलब भूल गए हैं! ऐसे अस्तित्व में आया डांस

ड्रग्स तस्करों की ऐसे मदद करता था ‘वफादार’ तोता, पुलिस बताई पूरी कहानी

‘मैं बड़े भाई की तरह गुजारिश करता हूं, यहां से चले जाइए’,  पुलवामा पुलिस ऐसे रोक रही है पत्थरबाजों को : देखें वीडियो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh