Menu
blogid : 314 postid : 1390586

इथोपिया प्लेन क्रैश में 4 भारतीयों की भी हुई मौत, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट में की मृत महिला से जुड़ी अपील

इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चार भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। इनमें पर्यावरण मंत्रालय के साथ जुड़ी और यूनाइटेड नेशन्स के लिए काम करने वालीं शिखा गर्ग भी शामिल हैं। बोइंग 737 विमान के क्रैश करने पर सभी 157 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक मृतकों में 35 देशों के नागरिक शामिल हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal11 Mar, 2019

 

 

विमान हादसे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मारे गए भारतीयों के नाम- वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और शिखा गर्ग बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि इथियोपिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से भारतीय मृतकों के परिवार वालों की हर तरह की मदद करने को कहा गया है। वहीं, शिखा गर्ग के परिवार से संपर्क करने में विदेशी मंत्री को मुश्किल आई। इसके बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया- ‘मैं शिखा गर्ग के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं। कई बार पति के नंबर पर कोशिश की। कृपया उनके परिवार तक पहुंचने में मदद करें।

 

 

 

कौन हैं शिखा गर्ग
शिखा पर्यावरण मंत्रालय के साथ जुड़ी और यूनाइटेड नेशन्स के लिए काम करती थीं। बताया जा रहा है कि नेरौबी के पास कोई कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए शिखा जा रही थी।

 

पर्यावरण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने भी ट्वीट करके जताया दुख
मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा है, “मेरी संवेदनाएं उन चार भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ हैं जिनकी इथोपिया एयरलाइंस विमान हादसे में मौत हुई है। अफसोस की बात है, मेरे मंत्रालय से जुड़ी एक यूएनडीपी सलाहकार शिखा गर्ग की भी क्रैश में मौत हो गई है।”

 

अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइंस माना जाता है
राजधानी अदीस अबाबा से करीब 60 किलोमीटर दूर बीशोफ्तू के पास विमान क्रैश हुआ है। ये विमान एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था। इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है। इससे पहले इस एयरलाइंस का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें 90 यात्रियों की जान चले गई थी।…Next 

 

 

Read More :

अयोध्या मुद्दे पर मध्यस्थता पैनल में हैं ये तीन सदस्य, जानें इनके बारे में खास बातें

International Women’s Day 2019 : घर संभालने से लेकर आत्मनिर्भर बनने तक सरकार की ये 5 योजनाएं आएंगी आपके काम

इन 7 लोगों को थी सर्जिकल स्ट्राइक 2 प्लान की खबर, पुलवामा अटैक के बाद शुरू कर दी थी तैयारी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh