भारत की राजधानी और दिल वालों की दिल्ली के लिए एक बड़ी खबर है, दरअसल दिल्ली का सबसे व्यस्त और पॉश इलाका कनॉट प्लेस दुनिया के सबसे महंगे कार्यालय स्थल में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा है। प्रोपर्टी कंसल्टैंट सीबीआरई की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में दिल्ली के कनॉट प्लेस को 9 वां स्थान मिला है। पिछले साल कनॉट प्लेस को दसवां स्थान हासिल हुआ था, इस लिहाज से इसकी रैंकिंग में इस साल एक पायदान का सुधार हुआ है।
कनॉट प्लेस 9वें स्थान पर काबिज
सीबीआरई ने अपने रिर्पोट में कहा है कि ‘दिल्ली का कनॉट प्लेस एक स्थान सुधरकर दुनिया का 9वां सबसे महंगा ऑफिस स्थल बन गया है। यहां का सालाना किराया 153.26 डॉलर प्रति वर्ग फुट है’। पिछले साल कनॉट प्लेस दुनिया का 10वां सबसे महंगा ऑफिस स्थल था। सीबीआरई के इस सर्वे में किराया, लोकल टैक्स और सर्विस चार्ज को शामिल किया गया है।
मुंबई को नहीं हुआ कोई फायदा
जहां एक तरफ दिल्ली के कनॉट प्लेस को रैकिंग में फायदा मिला है वहीं भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के पॉश इलाको के रेटिंग में कमी आई है। मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) खिसकर 26वें स्थान पर आ गया है। यहां का सालाना किराया 96.51 डॉलर प्रति वर्ग फुट रह गया है। पिछले साल यह 16वें स्थान पर था, इस लिहाज से देखा जाए तो यहां किराये में भारी गिरावट आई है। वहीं नरमिन प्वाइंट का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक (सीबीडी) भी इस लिस्ट में खिसकर 37वें स्थान पर आ गया है, जबकि पिछले साल इसका स्थान 30वां था। यहां का वार्षिक किराया घटकर 72.80 डॉलर प्रति वर्ग फुट रह गया है।
ये है 10 सबसे महंगे ऑफिस
1. हांगकांग- सेंट्रल- 306.57 डॉलर
2. लंदन – वेस्ट एंड
3. चीन (बीजिंग) – फाइनेंस स्ट्रीट
4. हांगकांग- कोवलून
5. चीन (बीजिंग)- सीबीडी
6. अमेरिका (न्यूयॉर्क)- मिडटाउन-मैनहट्टन
7. अमेरिका (न्यूयॉर्क)- मिडटाउन-साउथ मैनहट्टन
8. जापान (टोक्यो)- मारुनाउची/ओटेमाची
9. भारत (दिल्ली) – कनॉट प्लेस
10. लंदन सीटी – यूके। …Next
Read More:
मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए यह क्या होता है
1 रुपए के लिए बैंक ने नहीं लौटाया 3.5 लाख का सोना, जानें क्या पूरा मामला
आपको अपनी पसंद की जॉब दिलवा सकता है ये मोबाइल एप, जानें कैसे
Read Comments