Menu
blogid : 314 postid : 1389198

डेटा लीक मामले से जुड़े वो 10 सवाल, जिन पर हकलाते नजर आए जुकरबर्ग!

डेटा लीक मामले के बाद दुनियाभर के निशाने पर आए फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग मंगलवार को अमेरिकी सीनेट के सामने पेश हुए। उन्होंने डेटा लीक की जिम्मेदारी लेते हुए सीनेट से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह मेरी गलती है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने फेसबुक शुरू किया, मैं इसे चलाता हूं और यहां जो कुछ भी होता है उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। वहीं, जुकरबर्ग ने भारत में अगले साल होने वाले आम चुनावों के दौरान लोगों का भरोसा बहाल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भारत में आगामी चुनाव के दौरान पूरी ईमानदारी बरती जाएगी।

 

 

कई तीखे सवाल पूछे गए

अमेरिकी कांग्रेस में जुकरबर्ग से 44 सिनेटर्स ने सवाल पूछे। खबरों की मानें, तो इनमें कई तीखे सवाल भी रहे। सीनेटर्स के तीखे सवालों पर जुकरबर्ग फंसते नजर आए। अमेरिकी कांग्रेस में जुकरबर्ग से पूछे गए सवालों की लिस्‍ट लंबी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें कुछ ऐसे सवाल रहे, जिनके जवाब देने में जुकरबर्ग असहज नजर आए। आइये आपको उन 10 तीखे सवालों के बारे में बताते हैं, जिन पर फेसबुक के सीईओ हकलाते और पानी पीते नजर आए।

 

 

1- क्या रूस और चीन की सरकार के पास फेसबुक का डेटा है? जैसे कैंब्रिज एनालिटिका के केस में देखने को मिला है?

 

2- क्या फेसबुक को यूजर की परमिशन की जरूरत नहीं है, जब वो उनका डेटा बेच रहा है?

 

3- आप यूजर्स के डेटा से पैसा कमाते हैं और कहते हैं यूजर डेटा के खुद मालिक हैं? ये कैसे संभव है?

 

4- किस तरह की जानकारियां फेसबुक कलेक्ट कर रहा है और किसे भेज रहा है?

 

5- फेसबुक का इतिहास रहा है डेटा लीक का और 14 साल से आप लगातार माफी भी मांग रहे हैं।

 

 

6- क्या आप हेट स्पीच को डिफाइन कर सकते हैं? एक पिता के तौर सोशल मीडिया आपको परेशान करता है?

 

7- आप किस तरह का डेटा अपने सर्वर पर स्टोर कर रहे हैं? क्या आप टेक्स्ट हिस्ट्री, ऐक्टिविटी और डिवाइस लोकेशन भी स्टोर करते हैं?

 

8- यूजर्स को चिंता होती है कि आप उसकी ब्राउजिंग हिस्ट्री ट्रैक करते हैं।

 

9- आप यूजर्स को क्‍यों नहीं बताते कि उनका डेटा आप कैसे यूज करेंगे?

 

10- क्या आप लोगों के पॉलिटिकल झुकाव के बारे में जानते हैं…Next

 

Read More:

IPL में भाई इरफान ने दिया ‘चैलेंज’, यूसुफ पठान ने इस अंदाज में किया स्‍वीकार

गांधीजी के नेतृत्व में देश का पहला सत्याग्रह, जिससे उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में रखा कदम

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ से ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ तक, किताबों पर आधारित हैं ये 5 फिल्में!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh