Menu
blogid : 314 postid : 1390860

हनी सिंह के नए गाने के इन शब्दों की वजह से हुआ केस, इन 4 विवादों में भी आया नाम

‘यो यो हनी सिंह’ एक ऐसा नाम जो शोहरत और बदनामी दोनों ही लिस्ट में दिखता है। एक ओर जहां हनी सिंह ने अपने युवाओं को अपने गानों का दीवाना बनाया, वहीं दूसरी ओर उनके गाने विवादित भी रहे। कई बार उन्हें अपने गानों की वजह से सोशल मीडिया पर लताड़ा भी गया।
कुछ वक्त से इंडस्ट्री से गायब हो चुके हनी सिंह ने एक बार फिर से वापसी की लेकिन वापसी करते ही वो नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह पर उनके नए गाने ‘मखना’ में ‘मैं हूं वूमनाइजर’ शब्द पर  महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। राज्य महिला आयोग की शिकायत पर हनी सिंह और भूषण कुमार के खिलाफ पंजाब के मोहाली के मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर सेक्शन 294 (गीतों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना) और 506 (धमकाना) सहित कुछ अन्य धाराओं में ये मुकदमा दर्ज हुआ है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal9 Jul, 2019

गानों के अलावा भी हनी सिंह का नाम विवादों में आ चुका है, आइए एक नजर डालते हैं-

 

 

शाहरुख खान के साथ बहस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनी सिंह और शाहरुख खान के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई थी। दोनों के बीच ‘लुंगी डांस’ गाने के दौरान बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी वक्त तक बातचीत बंद रही थी।

 

 

बादशाह और हनी सिंह के बीच हाथापाई
कभी दोनों करीबी दोस्त थे लेकिन काफी मतभेदों के चलते दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। इस बीच खबर आई कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पार्टी के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई, इसके बाद ‘जोरावर’ फिल्म के प्रोमोशन के दौरान जब एक पत्रकार ने हनी सिंह से पूछा ‘क्या बादशाह आपको रिप्लेस कर रहे हैं’? तो इसके जवाब में हनी सिंह ने कहा ‘रॉल्स रॉयल और नैनो कार के बीच कोई मुकाबला नहीं हो सकता’
हनी सिंह ने इशारों-इशारों में खुद को रॉल्स रॉयल और बादशाह को नैनो कह दिया।

 

 

विवादित गाने और विरोध प्रदर्शन
2012 में हुए दामिनी केस के बाद से हनी सिंह के दिअर्थी गानों का विरोध होने लगा था। 2013 में उनके पुराने गानों पर एक बार फिर से बहस छिड़ गई थी। कहा जाता है कि हनी सिंह का इतना विरोध हुआ कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

 

 

पुनर्वास केंद्र (रिहैबिलेशन सेंटर)
हनी सिंह मानसिक रूप से ठीक नही थे, वहीं यह भी कहा जाता है कि उन्हें नशे की लत लग गई थी, इसी वजह से उन्हें पुनर्वास केंद्र जिसके चलते उन्हें लगातार 18 महीने तक ईलाज कराने के लिए रहना पड़ा था।…Next

 

Read More :

World Heritage Day 2019 : आज देश की ऐतिहासिक धरोहरों में फ्री में घूम सकते हैं आप, नहीं लगेगा टिकट

फिल्मी कॅरियर को अलविदा कहकर राजनीति में उतरी थीं जया प्रदा, आजम खान के साथ दुश्मनी की आज भी होती है चर्चा

लोकसभा चुनाव 2019 : पहली बार लागू हुए ये नियम, एक महीने तक दिखेगा चुनावी रंग

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh