Menu
blogid : 314 postid : 1390081

दूल्हे ने दहेज में कर दी बाइक और गोल्ड चेन की डिमांड, लड़की वालों ने करा दिया मुंडन

‘दहेज देना या लेना कानून अपराध है’ आपने ये बात कहीं न कहीं देखी या सुनी जरूर होगी। फिर भी लोग सबकुछ जानते और समझते हुए मुंह खोलकर दहेज मांगते हैं। वहीं देने वाले भी शगुन या उपहार के नाम पर अपनी शानो-शौकत दिखाने के लिए दहेज देते हैं लेकिन स्टेट्स सिंबल बन चुका ये शब्द एक दूल्हे और उसके परिवार वालों को मंहगा पड़ गया।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal22 Oct, 2018

 

 

दूल्हे की मांग सुनकर कर दिया मुंडन
राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चेन न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद लड़कीवालों ने लड़के को बंधक बना लिया जिसके बाद उसका मुंडन कर दिया। कहा जा रहा है कि शादी से 5 दिन पहले लड़के वालों ने लड़की के सामने मांगें रखी थी। साथ ही उसने ये भी कहा था कि अगर शादी वाले दिन तक उसकी ये मांगें पूरी नहीं हुई तो वो किसी भी कीमत पर शादी नहीं करेगा।

 

 

लड़के और उसके घरवालों को बना लिया था बंधक
इंदिरानगर इंस्पेक्टर के अनुसार बहराइच निवासी अब्दुल कलाम का खुर्रमनगर निवासी युवती से निकाह तय हुआ था। रविवार को बारात आने के बाद रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे ने सोने की चेन और बाइक की मांग रख दी। काफी समझाने के बावजूद दूल्हा और उसके पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी हुए बिना निकाह के लिए तैयार नहीं हुए। इसके लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लड़की वालों ने दूल्हे को बंधक बनाकर पीटने के साथ ही सिर भी मुंडवा दिया। बलवा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के फूफा और दूल्हे को हिरासत में ले लिया है।

 

 

क्या है दहेज कानून
परिवार में महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा की प्रमुख वजहों में से एक दहेज के ख़िलाफ़ है ये कानून इस धारा को आम ज़बान में ‘दहेज के लिए प्रताड़ना’ के नाम से भी जाना जाता है। 498-ए की धारा में पति या उसके रिश्तेदारों के ऐसे सभी बर्ताव को शामिल किया गया है जो किसी महिला को मानसिक या शारीरिक नुकसान पहुँचाये या उसे आत्महत्या करने पर मजूबर करे। दोषी पाये जाने पर इस धारा के तहत पति को अधिकतम तीन साल की सज़ा का प्रावधान है…Next

 

Read More :

आने वाले वक्त में भारत पर मंडरा सकता है गर्म हवाओं का साया, IPCC रिपोर्ट की खास बातें

2050 तक यंग इंडिया बन जाएगा ‘ओल्ड इंडिया’ पांच में से एक आदमी की हो पाएगी 65 साल उम्र

20 मौतों में से एक की वजह शराब, WHO की 500 पन्नों की रिपोर्ट में सामने आई ये बातें

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh