Menu
blogid : 314 postid : 1349211

गुरमीत राम रहीम सिंह के नाम दर्ज हैं ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड, नहीं जानते होंगे आप!

साध्वी से बलात्कार के मामले में सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम सिंह के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं। वहीं, गुरमीत राम रहीम सिंह के नाम कई रिकॉर्ड भी हैं। इनमें पेंटिंग, पोस्‍टर और वीडियो मैसेज तक शामिल हैं। आइये जानते हैं गुरमीत सिंह के रिकॉर्ड के बारे में।


dera saccha sauda


एक साथ हाथ धोने का रिकॉर्ड


सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के एसएमजी कॉम्प्लेक्स में गुरमीत राम रहीम सिंह और शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 23 सितंबर 2012 को यह रिकॉर्ड बना। इस दौरान 7,675 लोगों ने एक साथ हाथ धोए।


सबसे बड़ा पोस्टर


सबसे बड़ा पोस्टर बनाने का रिकॉर्ड भी गुरमीत राम रहीम सिंह और हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। 15123.8 वर्ग मीटर (162791.2 वर्ग फीट) का यह पोस्टर हरियाणा में 14 अक्टूबर 2016 को बनाया गया। यह पोस्टर गुरमीत राम रहीम सिंह की फ़िल्म ‘एमएसजी: द वॉरियर लायन हार्ट’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया था।


gurmit record


सब्जियों से बनाया ‘1’


ऑर्गेनिक सब्जियों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 77,723 किलो सब्जियों से 1858.07 वर्ग मीटर (20000 वर्ग फीट) का ‘1’ बनाया गया। इसमें कद्दू, शिमला मिर्च, मटर, हरी मिर्च, लहसुन और टमाटर का इस्तेमाल किया गया था। गुरमीत राम रहीम सिंह और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की ओर से इसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के एसएमजी कॉम्प्लेक्स में बनाया गया।


सबसे बड़ी फिंगर पेंटिंग


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़ी फिंगर पेंटिंग बनाने का रिकॉर्ड गुरमीत राम रहीम सिंह और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के नाम है। 3900 वर्ग मीटर की यह पेंटिंग 23 सितंबर 2012 को सिरसा में बनाई गई थी।


gurmit-singh2


सबसे बड़ा ग्रीटिंग कार्ड


सबसे बड़े ग्रीटिंग कार्ड का रिकॉर्ड गुरमीत राम रहीम सिंह और हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। 398.42 वर्ग मीटर (4289.06 वर्ग फुट) का यह ग्रीटिंग कार्ड 22 अगस्त 2015 को सिरसा में बना।


सबसे ज़्यादा तेल के दीये जलाने का रिकॉर्ड


सबसे ज़्यादा तेल के दीये जलाने का रिकॉर्ड भी गुरमीत राम रहीम के नाम है। हरियाणा में 23 सितंबर 2016 को आयोजित कार्यक्रम में 1,50,009 दीये जलाए गए थे, जो रिकॉर्ड बना। इस कार्यक्रम में 1531 लोगों ने हिस्सा लिया।


ramrahim


जन्मदिन की शुभकामनाओं के वीडियो


गुरमीत राम रहीम सिंह के नाम जन्मदिन पर वीडियो के ज़रिए सबसे ज़्यादा शुभकामनाएं मिलने का भी रिकॉर्ड है। राम रहीम को शुभकामनाओं के 32,207 वीडियो मिले। 15 फरवरी 2017 को वीडियो के ज़रिए आए बधाई संदेशों के रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। ये वीडियो 14 अगस्त से 14 नवंबर 2016 के बीच आए थे।


Read More:

किसी पर रेप तो किसी पर सेक्‍स रैकेट चलाने का लगा आरोप, ऐसे संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं कई ‘बड़े बाबा’
देश की इन पुरानी समस्‍याओं के कारण बाबाओं की 'शरण' में जाते हैं लोग!
पिता और भाई बॉलीवुड के बड़े स्‍टार पर इन्‍होंने पॉलिटिक्‍स में बनाया कॅरियर, जानें प्रिया के बारे में खास बातें


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh