Menu
blogid : 314 postid : 1352788

इन स्‍टेशनों से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, इतनी तेज रहेगी रफ्तार

यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे। आबे की इस यात्रा के दौरान इंडिया के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन की नींव रखी जाएगी। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे इसकी नींव रखेंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्धारित समय 2023 है। मगर रेल मंत्री पी‍यूष गोयल का दावा है कि सरकार की कोशिश होगी कि इसे 2022 तक‍ पूरा कर लिया जाए और 15 अगस्‍त 2022 को इसकी शुरुआत हो जाए। क्‍या आपको पता है कि अहमदाबाद से मुंबई तक के इस बुलेट ट्रेन रूट पर कितने स्‍टेशन पड़ेंगे। आइये आपको बताते हैं कितने स्‍टेशन रहेंगे इस रूट पर।


bullet train


12 स्‍टेशन होंगे रूट पर

ट्रेन की सामान्य गति 320 किलोमीटर प्रतिघंटे, जबकि अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी।


bullet train2


समुद्र के नीचे से गुजरेगी ट्रेन

इस परियोजना का 92 फीसदी (468 किमी) हिस्सा एलिवेटेड होगा। मुंबई के भीतर का 2 फीसदी भाग (13 किमी) जमीन पर, जबकि 6 प्रतिशत (27 किमी) सुरंग से होकर गुजरेगा, जिसमें सात किलोमीटर समुद्र के नीचे होगा। इस प्रोजेक्‍ट की लागत 1,10,000 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 88,000 करोड़ रुपये 0.1 प्रतिशत ब्‍याज दर पर जापान लोन देगा। जापान को यह लोन 50 वर्षों में चुकाया जाएगा।


modi shinzo abe


2015 में साइन किया गया था मेमोरेंडम

भारत-जापान के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर 2015 में मेमोरेंडम साइन किया गया था। इसके तहत जापान में टोक्यो से कोब से बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की तर्ज पर अहमदाबाद से मुंबई के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। नवंबर, 2016 में पीएम मोदी ने जापान दौरे के दौरान इस बुलेट ट्रेन में सफर किया था। उसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी भारत में इस्तेमाल की जाएगी।


Read More:

ये हैं दुनिया की 5 सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें, जानें किसकी है कितनी रफ्तार
15 अगस्त 2022 को भारत में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, जानें इससे जुड़ी 7 खास बातें
कैसे टूटा अम्मा की जगह लेने का चिनम्माका सपना, वीडियो पार्लर से लेकर जेल तक शशिकला का सफर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh