Menu
blogid : 314 postid : 1370291

इवांका ट्रंप: सोने की थाली में खाना और शाही बग्घी में सवारी, जानें कैसे होगी खातिरदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अगले हफ्ते भारत आ रही हैं। बता दें कि इवांका ट्रम्प हैदराबाद में होने वाली ग्लोबल इकनॉमिक समिट में भाग लेने 28 नवंबर को पहली बार भारत आ रही हैं। इस दौरान इवांका ताज फलकनुमा पैलेस में डिनर करेंगी। इवांका के दौरे के बीच हैदराबाद प्रशासन में कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जिनके असर इंसानों से लेकर जानवरों पर भी पड़ रहा है।


cover


हैदराबाद को किया जा रहा है साफ

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इवांका के दौरे के चलते ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने कुत्तों को जहर देकर मार डाला। जबकि कई कुत्ते बीमार पड़े हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले प्रशासन ने सड़कों से भिखारियों को हटाने का अभियान चलाया था। तो चलिए जानते हैं कैसा होगी इवांका का स्वागत।


ivanka


फलकनुमा पैलेस में रहेंगी इवांका

इवांका तो इवांका को शाही सुविधा देने के लिए उन्हें फलकनुमा पैलेस में निजाम और रॉयल सुइट में रखा जाएगा। यहां उनका स्वागत शाही बग्घी की सवारी से होगा। यही नहीं उन्हें सोने और चांदी की कटलरी में खाना परोसा जाएगा।




इंडोनेशिया, बैंकॉक से आएं हैं इवांका के लिए फूल

इवांका की सुरक्षा के लिए तेलंगाना की एलीट ग्रेहाउंड (एंटी नक्सल फोर्स) और स्नाईपर्स ऑक्टोपस (एंटी टेरर) कमांडो की टीम तैनात की गई है। इवांका के स्वागत के लिए खासतौर पर इंडोनेशिया, बैंकॉक और बेंगलुरु से ख़ास फूल मंगवाए गए हैं। इसके अलावा हर ख़ास डिश के लिए ताज होटल के एक्सपर्ट शैफ को बुलाया गया है।


Falaknuma-Palace



ताज होटल से आएंगे शेफ

बताया जा रहा है कि इवांका 28 नवंबर को तीन घंटे तक यहां रुकेंगे। खाने में हैदराबादी स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के ताज होटल से शेफ को आमंत्रित किया गया है। एक्सपर्ट शेफ हैदराबाद की फेमस बिरयानी सर्व करेंगे।


icvanka


3500 पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा

निजाम और शाही स्वीट को पूरी तरह ब्लॉक कर लिया गया है। यदि कोई वीवीआईपी वहां चाहें तो आराम कर सकता है। इस दौरान सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मी महल के अंदर और 3500 पुलिसकर्मी महल के बाहर तैनात रहेंगे।…Next


Read More:

एक नहीं बल्कि तीन बार बिक चुका है ताजमहल, कुतुबमीनार से भी ज्यादा है लंबाई!

सीरिया-इराक से खत्म हो रही IS की सत्ता, तो क्या अब दुनिया भर को बनाएंगे निशाना!

अक्षय ने शहीदों के परिवार को दिया खास तोहफा, साथ में भेजी दिल छू लेने वाली चिट्ठी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh