Menu
blogid : 314 postid : 1365185

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी खिचड़ी! देश के मशहूर शेफ लगाएंगे तड़का

खिचड़ी तो आपने जरुर खाई होगी, हालांकि कई सारे लोगों को ये बेहद सादा भोजन लगता है लेकिन इसका स्वाद किसी से कम नहीं होता है। खिचड़ी बेहद कम खर्च में और बेहद जल्दी तैयार हो जाती है। साथ ही इसमें मसालों का इस्तेमाल भी कम होता है, ये हमारे स्वास्थ के लिए बेहद अच्छी होती है। लेकिन अब ये खिचड़ी 4 नवंबर को विश्व खाद्य दिवस (वर्ल्ड फू़ड डे) पर एक ऐसा रिकॉर्ड कायम करेगी जिसके बारे में शायद ही किसी न पहले सोचा हो।


cover khichdi


हर कोई खाता है खिचड़ी

वैसे ये बात तो सच है कि इस देश में हर कोई खिचड़ी खाता है। फिर चाहे वे अमीर हो या गरीब, वैसे लोग इसे बिमारी में भी खाते हैं। ‘खिचड़ी’ को व्यंजनों का राजा बताया गया है। इसमें चावल, दाल, हरी सब्जियां और सीमित मात्रा में मसाले रहते हैं, जिससे यह काफी स्वादिष्ट भी होती है। खिचड़ी बहुत कम खर्च में और कम वक्त में बन जाती है।


Khichdi


800 किलोबनेगी खिचड़ी

खिचड़ी का नाम दर्ज हो सके। इस इवेंट में इस देसी डिश को अच्छा एक्सपोजर मिलेगा इसी सोच के साथ ये फैसला लिया गया है।


Khichdi 11



शेफ संजीव कपूर बनाएंगे ये खास खिचड़ी

खिचड़ी में स्वाद का तड़का लगाने के लिए सरकार ने देश के टॉप शेफ संजीव कपूर को बुलाया गया है। कपूर यहां 800 किलो खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे। इस इवेंट में संजीव कपूर 1000 लीटर की क्षमता वाली कड़ाही में इस खिचड़ी को बनाएंगे जो 7 फीट चौड़ी होगी। वह इसके लिए 50 अन्य लोगों की सहायता भी लेंगे। कपूर ग्रेट इंडिया फूड स्ट्रीट के ब्रांड एंबेसेडर हैं। इस दौरान तैयार की गई खिचड़ी को राजदूतों और अन्य पदाधिकारियों को परोसी जाएगी।


sajeev


फूड कल्चर को प्रमोट करेगी सरकार

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ये आयोजन भारत के विभिन्न राज्यों में फैले फूड कल्चर को प्रमोट करने के लिए कर रहा है। इस आयोजन के जरिए मंत्रालय भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल कंपनियों को आकर्षित करना चाहता है जो एक अच्छा कदम है।


veg-khichdi



20 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा

3 से 5 नंवबर तक चलने वाले इस इवेंट में भारत के अलग-अलग राज्यों से 6000 से भी ज्यादा पार्टिसिपेंट आएंगे, 9 सेमिनार होंगे, यहां 400 से ज्यादा एग्जीबिशन लगाए जाएंगे। 20 से भी ज्यादा देश इसमें हिस्सा लेंगे और 50 से भी ज्यादा ग्लोबल कंपनियों के सीईओ आएंगे। करीब 60,000 अनाथ बच्चों को खिचड़ी परोसी जाएगी।

khichd


विदेशों में भारतीय दूतावास करेंगे प्रचार

ब्रांड इंडिया खिचड़ी को विदेशों में भारतीय दूतावास प्रचारित करेंगे। पाक विधि के साथ तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सामान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि दुनिया भर में हर रेस्टोरेंट और रसोई में खिचड़ी तैयार होने लगेगी।…Next

Read More:

एक नहीं बल्कि तीन बार बिक चुका है ताजमहल, कुतुबमीनार से भी ज्यादा है लंबाई!

सीरिया-इराक से खत्म हो रही IS की सत्ता, तो क्या अब दुनिया भर को बनाएंगे निशाना!

अक्षय ने शहीदों के परिवार को दिया खास तोहफा, साथ में भेजी दिल छू लेने वाली चिट्ठी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh