हिन्दी को एक भाषा नहीं बल्कि एक जीवनशैली माना जाता है। वहीं सोशल मीडिया के जमाने में लोग हिन्दी में भी लिखने लगे हैं। जिससे हिन्दी सिर्फ किताबों तक ही सीमित नहीं रह जाती। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आज की युवा पीढ़ी हिन्दी से जुड़ी हुई है।
हिन्दी की ऐसी ही धमक अब मॉरिशस में देखने को मिलेगी। विदेश मंत्रालय विश्व हिंदी सम्मेलन को ग्लोबल स्तर पर आयोजित करने जा रहा है।
इसके तहत ही इस बार इसका आयोजन 18 से 20 अगस्त के बीच मॉरिशस में किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि कई मायनों में यह आयोजन पिछली बार 2015 में हुए सम्मेलन से अलग होगा।
हिन्दी सम्मेलन इस बार रहेगा खास
हिंदी को विश्व पटल पर और मजबूत करने की दिशा में इस बार हिंदी सम्मेलन को अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश है। इसके तहत हिंदी को भाषा के साथ संस्कृति से भी जोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार भाषा का जब तक संस्कृति से समावेश नहीं होगा लोग उससे जुड़ नहीं पाएंगे।
यही कारण है कि इस बार मॉरिशस से पूरे विश्व को हिंदी और इसके सांस्कृतिक विस्तार को पेश किया जाएगा। इसी उद्देश्य के तहत सम्मेलन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले मॉरिशस में गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग भाग लेंगे।
यह आयोजन भाषा और संस्कृति के समागम को पेश करेगा। मालूम हो कि मॉरिशस में तीसरी बार विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है…Next
Read More:
आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ट्रांसपोर्टर, हो सकती हैं ये परेशानियां
IRCTC ने लॉन्च किया खास ऐप, खाना ऑर्डर करने से पहले चेक करें MRP
मोदी सरकार की नई योजना,बिना UPSC पास किए बन सकते हैं नौकरशाह
Read Comments