ब्लू व्हेल गेम इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस जानलेवा गेम की वजह से भारत सहित दुनिया के कई देशों में कई लोग अपनी जान दे चुके हैं। मगर आपको जानकार हैरानी होगी कि इस गेम के बारे में जानने की जिज्ञासा सबसे ज्यादा भारत में है। यह खुलासा गूगल की ओर से जारी गेम के सर्च से संबंधित आंकड़े में हुआ है। गूगल ट्रेंड्स की मानें, तो दुनियाभर में भारत के कोलकाता शहर के लोगों ने इस गेम को सबसे ज़्यादा बार ऑनलाइन सर्च कर किया है। कोलकाता में पिछले 12 महीनों में 100% ज़्यादा बार इस गेम को सर्च किया गया। इसके अलावा यह गेम सर्च करने वाले दुनिया के टॉप 10 शहरों में भी भारत के सात शहर शामिल हैं।
ये कीवर्ड सबसे ज्यादा हुए सर्च
गूगल ट्रेंड्स के रिजल्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों के सर्च पीरियड में कोलकाता नंबर एक पर ही बना रहा। ‘ब्लू व्हेल चैलेंज गेम’, ‘द व्हेल गेम’, ‘ब्लू व्हेल गेम डाउनलोड’, ‘ब्लू व्हेल एपीके’, ‘ब्लू व्हेल सुसाइड चैलेंज’ आदि सबसे ज्यादा ढूंढे गए कीवर्ड रहे। वहीं, ब्लू व्हेल के बारे में जानने की जिज्ञासा सबसे ज्यादा पिछले एक महीने में बढ़ी है। माना जा रहा है कि इसका कारण हाल ही में इस गेम की वजह से बच्चों का सुसाइड करना हो सकता है।
सर्च में दुनिया की टॉप 10 सिटीज
ट्रेंड रिजल्ट के अनुसार सर्च के आधार पर दुनिया के 30 देशों के शहरों में कोलकाता नंबर एक रहा। इसके बाद सैन ऐंटोनियो (US), नैरोबी (केन्या), गुवाहाटी (असम), चेन्नई (तमिलनाडु), बैंगलुरू (कर्नाटक), मुंबई (महाराष्ट्र), नई दिल्ली, हावड़ा (बंगाल) और पेरिस (फ्रांस) टॉप पर रहे।
Read More:
एक झोपड़ी से हुई थी डेरा सच्चा सौदा की शुरुआत, आज कई देशों में फैला है साम्राज्यइस शहर में मांस बिक्री पर लगी रोक, सरकार ने घोषित किया पवित्र शहरआधार-पैन को जोड़ने का आखिरी दिन आज, इन आसान तरीकों से करें लिंक
Read Comments