Menu
blogid : 314 postid : 1390147

ट्रैवल रिस्क मैप के मुताबिक ये देश हैं सबसे ज्यादा खतरनाक, भारत के इन राज्यों में ज्यादा खतरा!

टेक्नोलॉजी का एक फायदा ये भी है कि आपको अपने मोबाइल में मौजूद गूगल मैप से किसी भी लोकेशन का अंदाजा हो जाता है। आप कहीं पहुंचने के लिए वहां के टाइम के साथ वहां के बारे में और भी कई जानकारियां दे सकते हैं। जैसे, वो रेजिडेंस एरिया है या शॉपिंग एरिया लेकिन ट्रैवल रिस्क मैप, 2019 के मुताबिक दुनिया के कई देशों के बारे में ऐसी जानकारी आई है, कि जिसे जानने के बाद घूमने-फिरने के शौकीन लोग वहां जाने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal16 Nov, 2018

 

 

दुनिया के सबसे खतरनाक देश!
ट्रैवल रिस्क मैप, 2019 के मुताबिक लीबिया, अफगानिस्तान और सोमालिया दुनिया में सबसे खतरनाक देश हैं, जहां रहना खतरे से खाली नहीं है। सबसे सुरक्षित स्थानों की बात करें नॉर्वे, फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड सबसे सुरक्षित देश हैं, जहां हर के रिस्क सबसे कम हैं।

 

भारत के इन राज्यों को बताया गया सबसे ज्यादा खतरनाक

इंटरनेशनल SOS और कंट्रोल रिस्क की ओर से जारी किए गए सर्वे के मुताबिक भारत खतरे के लिहाज से मीडियम रेंज में शामिल है। हालांकि, भारत के ही छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों को खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। संभवत: इसकी वजह इन राज्यों का माओवाद प्रभावित होना है। इस मैप को मेडिकल ऐंड सिक्यॉरिटी स्पेशलिस्ट्स इंटरनेशनल SOS ऐंड कंट्रोल रिस्क ने जारी किया है।

 

 

 

पाकिस्तान को माना गया हाई रिस्क कंट्री
सुरक्षा के मानकों के तौर पर मेडिकल समस्याओं, सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को शामिल किया गया है। भारत के मुकाबले पड़ोसी देश चीन लो रिस्क वाले देशों में शामिल है, जबकि पाकिस्तान को हाई रिस्क कंट्री माना गया है। यही नहीं अफगानिस्तान से सटे पाक के कई इलाकों को एक्सट्रीम कैटिगरी में रखा गया है।

 

इन देशों में खतरा नहीं
अमेरिका और यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया जैसे देशों को लो रिस्क की कैटिगरी में रखा गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और एशियाई देश जापान को भी लो रिस्क कैटिगरी में शामिल किया गया है…Next

 

Read More :

दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइंस की निगरानी करने के लिए बनी टीम, ग्रीन पटाखे जलाने पर जोर

देश के 75 रेलवे स्टेशनों पर जल्द लहराते दिख सकते हैं 100 फुट ऊंचे तिरंगे, रेलवे बोर्ड ने साल के अंत तक अमल करने के दिए निर्देश

देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के 8 शहर शामिल, यह शहर बना सबसे प्रदूषित

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh