Menu
blogid : 314 postid : 452

जागरण समाचार जून 18, 2010

नितिन गर्ग हत्या आरोप में एक और गिरफ्तार

Jun 18, 12:20 PM

Jagran Newsमेलबर्न। विक्टोरिया पुलिस ने भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या के सिलसिले में एक और युवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार को भी एक आस्ट्रेलियाई युवा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के एक वक्तव्य में कहा गया है कि होमीसाइड स्क्वाड ने नितिन की हत्या के सिलसिले में याराविले से 16 वर्षीय एक और युवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़के पर हत्या में साथ देने का आरोप लगा है। उसे जमानत दे दी गई है। वह सुनवाई के लिए नियत तिथि पर बाल अदालत में पेश होगा। आगे पढ़ें

राजीव गांधी के खिलाफ आरोप बेबुनियाद

Jun 18, 11:58 AM

abhisheksinghvi_fix-1_1276843512_mवाशिंगटन। कांग्रेस ने इन आरोपों को घृणित और हास्यास्पद करार दिया है कि 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के मद्देनजर यूनियन कारबाइड के प्रमुख वारेन एंडरसन को भारत आने से पहले राजीव गांधी सरकार ने सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस बारे में कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सबूत नहीं है और यह आरोप पूरी तरह घृणित तथा हास्यास्पद है। इससे पूर्व तत्कालीन विदेश सचिव एमके रसगोत्रा ने भोपाल गैस त्रासदी को लेकर उठे विवाद को यह कहकर नया मोड़ दे दिया कि पीवी नरसिंहा राव के तहत गृह मंत्रालय ने गैस रिसाव के मद्देनजर एंडरसन के भारत आने से पहले उसे सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया था। आगे पढ़ें

बारामूला में गोलीबारी, दो आतंकी ढेर

Jun 18, 11:55 AM

Breaking Newsश्रीनगर। बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रातभर हुई गोलीबारी में दो आतंकी ढेर हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृत आतंकियों के शव शुक्रवार सुबह यहां से 55 किमी दूर पोशनाद-क्रीरी से बरामद हुए। दोनों विदेशी लग रहे हैं। गुरुवार शाम आतंकियों ने स्थानीय पुलिस और 29 राष्ट्रीय राइफल के जवानों के संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि दोनों आतंकी कौन हैं और किस समूह से जुड़े हैं।

किर्गिस्तान हिंसा से लाखों लोगों का पलायन

Jun 18, 11:26 AM

Newsकिर्गिस्तान। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की संस्था ने कहा है कि दक्षिणी किर्गिस्तान में जातीय हिंसा में लगभग तीन लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं और अनुमानत एक लाख लोग पड़ोसी देश उज्बेकिस्तान में पलायन कर गए हैं।

संस्था के अनुसार आंतरिक रूप से विस्थापित हुए लोगों को हालांकि देश में कई समुदायों और परिवारों के बीच पनाह मिल चुकी है लेकिन लगभग 40 हजार लोगों को अभी भी पनाह की जरूरत है। आगे पढ़ें

फ्रांस में बाढ़ से भारी तबाही, 25 की मौत

Jun 18, 11:21 AM

Latest Newsद्रागुइगनान [फ्रांस]। फ्रांस के फ्रेंच रिवीरिया में आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत हो गई। इसे दो सदियों में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ बताया जा रहा है।

पर्यटन स्थल वार के अधिकारियों ने शुक्रवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या 25 बताई। बाढ़ के पानी में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों को छतों पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि राहत अभियान के दौरान और भी शव बरामद हो सकते हैं।

शहजाद पर आतंकवाद संबंधी 10 आरोप

Jun 18, 11:19 AM

jagran Newsन्यूयार्क। संदिग्ध आतंकी फैजल शहजाद पर आतंकवाद से जुड़े 10 आरोप लगाए गए हैं। शहजाद को टाइम्स स्क्वायर पर बम हमले की नाकाम साजिश के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पाकिस्तानी तालिबान से विस्फोटकों का प्रशिक्षण और धन लेने का भी आरोप लगा है।

उस पर लगे आरोपों में व्यापक विनाश के हथियारों का उपयोग करना, आतंकवाद संबंधी किसी गतिविधि का प्रयास करना और विस्फोटकों का परिवहन करना भी शामिल है। आगे पढ़ें

पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

Jun 18, 10:51 AM

Breaking Newsबालेश्वर। भारत ने देश में विकसित परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का शुक्रवार को उड़ीसा तट से सफल परीक्षण किया।

पृथ्वी-दो की अधिकतम मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक की है और यह 500 किलोग्राम भार ले जाने में सक्षम है।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों में पहले ही शामिल की जा चुकी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण सेना के विशेष समूह ‘स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड’ [एसएफसी] द्वारा किया गया। आगे पढ़ें

फ्रांस को हरा मैक्सिको ने की उलटफेर

Jun 18, 02:26 AM

FIFA WORLD CUP: Newsपोलोकवाने। 2006 की उपविजेता टीम फ्रांस फीफा विश्व कप से लगभग बाहर हो गई है। पहला मैच ड्रा खेलने के बाद फ्रांसीसी टीम को अपने दूसरे मुकाबले में मैक्सिको के हाथों 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद उसका दूसरे दौर में पहुंचना लगभग नामुमकिन है।

मैक्सिको की ओर से जेवियर हर्र्नाडेज [65वें मिनट] और ब्लांको [82वें मिनट] ने गोल किए। जबकि फ्रांस की टीम इस मैच में भी अपना खाता खोलने में नाकाम रही। आगे पढ़ें

झारखंड में होगी सरकार बनाने की पहल: शिबू

Jun 18, 12:26 AM

Political newsरांची, जागरण ब्यूरो। पार्टी प्रत्याशी केडी सिंह की जीत के बाद झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा है कि अब झारखंड में सरकार बनाने की पहल होगी। पार्टी समान विचारधारा वाले दलों के साथ बातचीत कर सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशेगी। राज्यसभा के लिए निर्वाचित केडी सिंह ने इस अवसर पर विधायकों व राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गठन में वह फैसलिटेटर की भूमिका निभाएंगे। पार्टी की ओर से उन्हें जिससे बातचीत करने के लिए कहा जाएगा, वे करने को तैयार हैं। उन्होंने दुमका और रांची में अस्पताल खोलने की घोषणा भी की।

आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी कहा कि सूबे के लिए जो भी उचित होगा, उसके अनुरूप राजनीतिक कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर झामुमो और आजसू के सभी विधायक उपस्थित थे।

मुंबई में फिर गुलजार होगा खबाद हाउस

Jun 18, 12:19 AM

Newsमुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। मुंबई पर हुए आतंकी हमले के करीब डेढ़ वर्ष बाद यहूदी समुदाय का आराधनास्थल खबाद हाउस एक बार फिर गुलजार होने को तैयार है। लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि इस समुदाय के नए रब्बी चनॉच और उनकी पत्नी लेकी गेश्चमैन कुलाबा स्थित पुराने खबाद हाउस में ही रहेंगी या किसी नई जगह।

26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले के समय पाकिस्तान से आए आतंकियों ने कुलाबा स्थित यहूदियों के आराधनास्थल खबाद हाउस को भी निशाना बनाया था। आगे पढ़ें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh