Menu
blogid : 314 postid : 1369167

मानुषी छिल्‍लर और भारत की पहली मिस वर्ल्‍ड के बीच यह बात है कॉमन

विश्व की 108 देशों की सुंदरियों को मात देते हुए हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज पहना। मानुषी को यह ताज चीन में पहनाया गया। बहादुरगढ़ के बामनोली गांव की रहने वाली मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। मानुषी के पिता भी डॉक्टर हैं। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने की सूचना के बाद उनके गांव से लेकर दुनियाभर में वे सुर्खियों में हैं। भारत को यह ताज 17 वर्षों बाद मिला। मानुषी से पहले सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को देश के नाम किया था। भारत की ओर से पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीता था। रीता फारिया को मानुषी अपनी प्रेरणा मानती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों के बीच एक बात कॉमन है, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आइये आपको बताते हैं मानुषी और रीता फारिया के बीच क्‍या है कॉमन।


maushi cover


सीबीएसई टॉपर रही हैं मानुषी


manushi chhillar1


मानुषी पढ़ाई में काफी होनहार हैं। 20 वर्षीय मानुषी को इंग्लिश की अच्‍छी जानकारी है। वे 12वीं में इंग्लिश की ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर रही हैं। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है। इनके पिता डाॅक्टर मित्र बसु छिल्लर DRDO में वैज्ञानिक हैं, जबकि मां डाॅक्टर नीलम छिल्लर इंस्‍टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेस के न्यूरो केमिस्ट्री में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। मानुषी एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर हैं। उन्होंने राजा और राधा रेड्डी जैसे नामचीन गुरुओं से नृत्य प्रशिक्षण लिया है। मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें खाली वक्त में तैराकी और पेंटिंग पसंद है। उनकी कविता में भी रुचि है।


रीता फारिया और मानुषी में यह बात है कॉमन


manushi chhillar2


इसे संयोग ही कहेंगे कि देश को पहली बार मिस वर्ल्‍ड का खिताब दिलाने वाली रीता फारिया भी मेडिकल स्‍टूडेंट थीं और मानुषी छिल्‍लर भी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। फारिया को ही मानुषी अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं। मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता से कुछ दिन पहले ही मानुषी ने रीता फारिया की तस्‍वीर सोशल म‍ीडिया पर पोस्‍ट करते हुए उन्‍हें अपनी प्रेरणास्रोत बताया था।


प्रियंका और मानुषी के परिवार एक जैसे


manushi priyanka


प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने के 17 साल बाद मानुषी ने य‍ह खिताब जीता है। प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर दोनों ही अब मिस वर्ल्ड हैं। मगर इसके अलावा एक और चीज है, जो दोनों में कॉमन है। भारत की ये दोनों मिस वर्ल्‍ड डॉक्टर फैमिली से आती हैं। प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता आर्मी में डॉक्टर थे और मानुषी के माता-पिता भी डॉक्टर हैं…Next


Read More:

जब भारती के पिता को बचाने के लिए कपिल ने दी अपनी पूरी सैलरी, ऐसा है दोनों का रिश्ता
संजय खान ने जीनत अमान को पीटा था पत्नी के सामने, रील लाइफ भाई के साथ जुड़ा था नाम
ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, 10 लोगों के साथ रहा अफेयर!


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh