Menu
blogid : 314 postid : 1389806

देश के इन राज्यों में पहले से प्लास्टिक बैन, आज से उत्तराखंड का भी नाम जुड़ेगा लिस्ट में

उत्तराखंड अब उन शहरों में शामिल हो गाय है जहां पर प्‍लास्टिक बैन हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही यूपी और महाराष्ट्र जैसे बड़े शहरों ने प्‍लास्टिक को बैन किया था औऱ अब उत्तराखंड ने भी इसे बैन कर के स्वच्छा की तरफ एक कदम बढ़ाया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 31 जुलाई से प्‍लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित करने की घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की थी। ऐसे में चलिए एक नजर डालते हैं, उन शहरों पर जहां प्‍लास्टिक बैन पूरी तरह से लागू हो गया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh1 Aug, 2018

 

 

 

इन 15 राज्यों में प्लास्टिक पूरी तरह से बैन

1. जम्मू कश्मीर

2. हिमाचल प्रदेश

3. उत्तराखंड

4. उत्तरप्रदेश

5. पंजाब

6. हरियाणा

7. राजस्थान

8. कर्नाटक

9. छत्तीसगढ़

10. सिक्किम

11. अरुणाचल प्रदेश

12. नागालैंड

13. त्रिपुरा

14. मध्य प्रदेश

15. महाराष्ट्र

 

 

 

इन 5 शहरों में है आंशिक प्रतिबंध

1. गुजरात

2. गोवा

3. केरल

4. ओडिशा

5. वेस्ट बंगाल

 

 

 

इन 9 शहरों में नही है कोई प्रतिबंध

1. बिहार

2. झारखंड

3. तेलंगाना

4. आंध्र प्रदेश

5. तमिलनाडु

6. असम

7. मेघालय

8. मणिपुर

9. मिजोरम

 

 

48,000 करोड़ रुपये का है प्‍लास्टिक उद्योग

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंपन चला था, #BeatPlasticPollution जिसका कई लोगों ने सर्मथन भी किया था। पिछले कुछ सालों में पर्यावरण को प्‍लास्टिक की वजह से नुकसान पहुंच रहा है और यह वजह है जो कई सारे शहर इसे बैन कर रहे हैं। हालांकि, बावजूद इसके भारत में प्‍लास्टिक की कंपनी बड़े तौर पर उभर रही है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) के एक डेटा के मुताबिक साल 2016-17 के बीच में भारत में प्लास्टिक उद्योग लगभग 7 बिलियन यानि की 48,000 करोड़ रुपये के पास था।

 

 

इन शहरों से निकलता है सबसे ज्यादा प्लास्टिक

प्लास्टिक का इस्तेमाल लगभग पूरे देश में ही किया जाता है लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिर्पोट की मानें तो सबसे ज्यादा प्लास्टिक इन 5 बड़े शहरों से निकला है। सबसे पहले नंबर है महाराष्ट्र है जिसने साल 2016-16 में करीब 4,69,098 लाख प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है उसक बाद नंबर आता है गुजरात का, जिसने 2,69,294 लाख प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। तीसरे नंबर पर है तमिलनाडु जिसने 1,50,323 लाख प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। चौथे नंबर पर है यूपी जिसने करीब 1,30,777 टन प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। वहीं आखिरी स्थान पर है कर्नाटक जिसने 1,29,600 टन प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है।…Next

 

Read More :

मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए यह क्या होता है

1 रुपए के लिए बैंक ने नहीं लौटाया 3.5 लाख का सोना, जानें क्या पूरा मामला

आपको अपनी पसंद की जॉब दिलवा सकता है ये मोबाइल एप, जानें कैसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh