Menu
blogid : 314 postid : 1389490

प्रिंस हैरी और मेगन की रॉयल शादी में खर्च होंगे इतने करोड़, जानें खाने से लेकर ड्रेस तक की कीमत

ब्रिटेन राजघराने के प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल 19 मई को यानि की आज शादी करने जा रहे हैं। इस शाही शादी को भव्य रूप देने के लिए 256 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये पहली बार होगा जब शादी में खास मेहमानों के साथ ही आम लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि, सिर्फ 600 लोग ही चर्च में प्रवेश कर शादी की पूरी रस्में देख सकेंगे। शाही शादी पर सबकी नजरें हैं ऐसे में जाहिर है कि इस बेहद खास भी रखा जाएगा, फिर चाहे वो खाना हो या फिर मेगन मर्केल का शाही शादी का जोड़ा। तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं इस शाही शादी में होने वाले खर्चो पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh19 May, 2018

 

 

ब्रिटेन के विंडसर कैसल चर्च में होगी शादी

रॉयल फैमली की शान-ओ-शौकत और लाइफस्टाइल के बारे में जानने की चाह सभी को रहती है। खास तौर पर उत्सुकता तब और बढ़ जाती है जब रॉयल फैमली में शादी हो। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की 19 मई यानि की आज अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल से शादी होनी है और शादी का समारोह ब्रिटेन के विंडसर कैसल चर्च में होगा।

 

 

खाने पर होगा इतना खर्च

ब्रीटिश मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक प्रिंस हैरी की शादी में खाने पर 6.80 लाख डॉलर खर्च होने का अनुमान है। भारतीय रुपये में इस रकम को बदलें तो यह करीब 4.56 करोड़ रुपये बैठती है। इस शादी में दुनियाभर से 600 खास मेहमान आएंगे, इसके अलावा 2640 आम पब्लिक गैस्ट होंगे।

 

 

रिसेप्‍शन में खर्च होगें 2.68 करोड़ रुपये

शादी के रिसेप्‍शन में इस्तेमाल की जानी वाली जगह ग्लास माक्री (शीशे से बनी छत वाली जगह) बिल्डिंग। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग पर करीब 4 लाख डॉलर (2.68 करोड़ रुपये) खर्च हुए हैं।

 

 

कपड़ो और फूलों पर होगा इतना खर्च

इस रॉयल शादी में लंदन के मशहूर डिजायनर राल्फ एंड रूसो ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। ड्रेस पर 2.70 लाख डॉलर (1.80 करोड़ रुपये) खर्च होने का अनुमान है। शादी में फूलों का खर्च 1.30 लाख डॉलर (करीब 87 लाख रुपये) रह सकता है।शादी के लिए इस्तेमाल होने वाला विंडर कैसल को फूलों से सजाया जाएगा।

 

 

 

सिक्योरिटी पर भी होगा भारी खर्च

शादी में सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, छत पर स्पेशल स्नाइपर्स को रखा गया है। माना जा रहा है कि सिक्योरिटी पर 4 करोड़ डॉलर (करीब 268 करोड़ रुपये) खर्च होने का अनुमान है। आपको बता दें कि इस शादी के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा टैक्सपेयर्स से मिली रकम से किया जाएगा।

 

 

 

शादी के दिन अवकाश घोषित होगा

शाही शादी में अक्सर एक या दो दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। इन दिन हर कोई शाही शादी को देखना पंसद करता है। ऐसे में आम जनता इसे देख सके और इसका आनंद ले सके इसलिए अवकाश देने की भी पंरपरा है। हालांकि शादी  के दौरान अवकाश देने से देश को काफी बड़ा आर्थिक नुकासन होता है, लेकिन ये शादी भी वहां के लोगों के लिए उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।…Next

 

 

Read More:

राजधानी में गाड़ी चलाना होगा महंगा! जानें क्‍या है वजह

हर महीने पोस्ट ऑफिस देगा आपको पैसे, करना होगा ये काम

1 अप्रैल से ट्रेन में सफर करना होगा सस्ता, इन चीजों के भी घटेंगे दाम!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh