Menu
blogid : 314 postid : 1389597

रेल यात्री ध्यान दें! अब सफर के दौरान ज्यादा सामान ले जानें पर लगेगा जुर्माना

अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो आपने एक बात ध्यान देगी की कुछ यात्री अक्सर कई सारा सामान लेकर ट्रेन में चढ़ जाते हैं। ऐसा करने से न केवल परेशानी उन्हें होती है बल्कि आसपास के मुसाफिरों को भी अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते ट्रेन में दूसरे यात्रियों को टॉयलेट तक जाने या फिर स्टेशन पर उतरने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर सामान ज्यादा है तो यात्री को सामान बुक कराकर ले जाना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसी को लेकर अब रेलवे ने इस समसस्या को कम करने के लिए एक अभियान चलाया है, अब आप भी ट्रेनों में एक सीमा तक की सामान ले जा सकते  हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह हवाई जहाज के सफर के दौरान होता है, तो चलिए जानते हैं रेलवे के नए नियम कैसे प्रभावित होगो और इसका आम यात्रीयों पर क्या असर होगा।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Jun, 2018

 

 

 

ज्यादा सामना पर देना होगा जुर्माना

ट्रेनों में सफर के दौरान खूब सारा सामान ले जाने वाले यात्रियों को अब इसके लिए जुर्माना देना होगा। अब जिस भी यात्री के पास अत्यधिक सामान मिलेगा, उसे सामान के किलोग्राम के हिसाब से जुर्माना अदा करना होगा। जुर्माने की कार्रवाई करने से पहले रेलवे यात्रियों को शिक्षित करने के लिए एक जागरूकता अभियान भी चलाएगी। इसमें सभी यात्रियों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि वो किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं।

 

 

पहले जागरुकता अभियान चलाएगा

रेलवे इसके लिए रेलवे ने तैयारी भी कर ली है। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन, पश्चिमी रेलवे समेत सभी जोन ने जागरुकता अभियान की तैयारी कर ली है। राजकोट डिविजन के डीआरएम पीबी निनावे ने कहा कि कई यात्रियों के इस बात की जानकारी नहीं होती कि उन्हें कितना सामान ले जाने की इजाजत है। ‘इसलिए हम 15 दिन का जागरुकता अभियान चलाने जा रहे हैं। अगर यात्रियों को निर्धारित तयसीमा से ज्यादा सामान ले जाते हुए पकड़ा गया तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।’ कैंपेन के दौरान मुसाफिरों को ये जानकारी भी दी जाएगी कि वह एसी फर्स्ट, एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर, जनरल, चेयरकार श्रेणी में कितना सामान ले जा सकते है।

 

 

किस श्रेणी में कितना सामान ले जा सकते हैं

यात्रियों से निर्धारित दर का छह गुना शुल्क लिया जाएगा। रेलवे ने सभी श्रेणियों के लिए किलोग्राम निर्धारित कर दिया है। जनरल कोच में यात्री 35 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं, जिसमें से 10 किलोग्राम पर छूट है। वहीं स्लीपर कोच में 40 किलोग्राम सामान, एसी थ्री टियर और एसी टू टियर में भी 40 किलोग्राम सामान ले जा सकते हैं। इन तीनों ही श्रेणी में 10 किलोग्राम सामान पर छूट है, इस सामान पर यात्रियों को कोई पैसान नहीं देना होगा। वहीं एसी फर्स्ट टियर में यात्री 70 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं, जिसमें 15 किलोग्राम छूट के दायरे में है।

 

 

इतना वसूला जाएगा जुर्माना

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सफर के दौरान या गंतव्य पर पहुंचने के बाद जांच के दौरान अगर किसी मुसाफिर के पास तय सीमा से ज्यादा सामान पाया गया तो अतिरिक्त सामान पर पार्सल चार्ज या न्यूनतम 50 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।…Next

 

Read More:

साउथ कैंपस, मोती बाग समेत इन 10 स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे

15 जुलाई से पहले पूरे देश में छा जाएंगे मानसून के बादल, ऐसे होती है मानसून की पुष्टि

IRCTC का बदला अंदाज, पहले ही बता देगा टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh