Menu
blogid : 314 postid : 1389697

लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा

योग गुरु बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा जल्द ही लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएगी। इसके साथ ही वह उन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिनकी मोम की प्रतिमा इस विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय में लगी है। दुनियाभर में अपने योग से पहचाने जाने वाले बाबा रामदेव भारत के दूसरे ऐसे संत होंगे, जिनकी प्रतिमा को मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह मिलेगी। उनसे पहले स्वामी विवेकानंद के मोम की प्रतिमा भी लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाई जा चुकी है। रामदेव ने एक क्रार्यक्रम के दौरान खुद इस बात पर मुहर लगाई है कि आने वाले कुछ महीनों के बाद उन्हें लोग लंदन के मैडम तुसाद में लोग देख सकेंगे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Jun, 2018

 

 

मोम की मूर्तियों का विशाल संग्रहालय है मैडम तुसाद म्यूजियम

रामदेव वैसे तो भारत और दुनियाभर में अपने योग के लिए जाते हैं, लेकिन अब उनकी इस उपलब्धि की झलक दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम में भी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि मैडम तुसाद म्यूजियम लंदन में मोम की मूर्तियों का एक विशालकाय संग्रहालय है और दुनिया के कई बड़े शहरों में भी इसकी शाखाएं हैं। हाल ही में दिल्ली में भी इसकी एक शाखा खुली है जहां पर कई स्टार के मोम के पुतले रखे गए हैं, इसकी स्थापना 1835 में हुई थी।

 

 

बाबा रामदेव ने दी स्वीकृति

बाबा रामदेव ने मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा लगाने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने ने कहा है कि ऋषियों के साइंटिफिक, सेक्यूलर और सार्वभौमिक ज्ञान का प्रचार होना चाहिए और इसलिए उन्होंने मैडम तुसाद का ये आग्रह स्वीकार किया है।

 

 

कई भारतीय सेलिब्रिटीज को मिल चुकी है जगह

बाबा रामदेव से पहले इस म्यूजियम में कई भारतीय सेलिब्रिटीज के मोम की प्रतिमाओं को जगह मिल चुकी है। इनमें राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हैं। …Next

 

 

Read More:

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ट्रांसपोर्टर, हो सकती हैं ये परेशानियां

IRCTC ने लॉन्च किया खास ऐप, खाना ऑर्डर करने से पहले चेक करें MRP

मोदी सरकार की नई योजना,बिना UPSC पास किए बन सकते हैं नौकरशाह

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh