Menu
blogid : 314 postid : 1390766

विवादित फिल्म की वजह से राम गोपाल वर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर कुछ देर बाद किया रिहा, जानें क्या है पूरा मामला

रामगोपाल वर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों और बेतुके बयानों के लिए जाने जाते हैं। कभी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होती है, तो कभी किसी अभिनेत्री के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है। इस बार भी रामू मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं, उनकी एक फिल्म उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है।  फिल्म ‘लक्ष्मीज एनटीआर’ (Lakshmi’s NTR) को लेकर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की पुलिस ने उन्हें और फ़िल्म के प्रोड्यूसर को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें हैदराबाद वापस भेज दिया गया।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal29 Apr, 2019

 

 

इस वजह से विवादों में फिल्म
‘लक्ष्मीज एनटीआर’ फिल्म बीते करीब दो महीने से विवादों में है। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है। रिपोर्टों के मुताबिक ये फिल्म आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बॉयोपिक की तरह है। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के किरदार को नेगेटिव शेड में दिखाया गया है। फिल्म का विवाद न्यायालय में भी पहुंचा। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने आंध्र प्रदेश में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। इससे आंध्र प्रदेश में फिल्म की रिलीज टल गई। हालांकि, यह फिल्म तेलंगाना और दूसरी जगहों पर प्रदर्शित हो गई। राम गोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश में फिल्म की रिलीज को लेकर मीडिया से बात करना चाहते थे।

 

 

1 मई को रिलीज होगी फिल्म
आंध्र प्रदेश में यह फिल्म एक मई को रिलीज होनी है। वर्मा ने शनिवार को बताया कि फ़िल्म के प्रमोशन के लिए वो मीडिया से मुलाकात करने वाले हैं। वर्मा ने आरोप लगाया कि तैयारियों के बाद भी होटलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दी गई अनुमति रद्द कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की इजाज़त वापस लेने वाले होटलों ने उनसे पेमेंट पहले ही ले लिया था। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो शाम चार बजे सड़क पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और कहा कि जो ‘एनटीआर के वास्तविक प्रशंसक हैं और जो सच का सम्मान करते हैं’ वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लें। इसके बाद ही मौजूदा विवाद शुरू हुआ।

 

रामगोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में कहा है, “हमें जबरन एक कार में बिठाकर एयरपोर्ट लाया गया। हमें बताया गया कि हमें विजयवाड़ा नहीं आना चाहिए और न ही यहां रुकना चाहिए। मुझे इसके किसी कारण की जानकारी नहीं है। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। लेकिन हमें उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।” रामगोपाल वर्मा ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को टैग करते हुए ट्वीट किया और सवाल किया, “लोकतंत्र कहां है? सच को क्यों बाधित किया जा रहा है?”…Next

 

Read More :

World Heritage Day 2019 : आज देश की ऐतिहासिक धरोहरों में फ्री में घूम सकते हैं आप, नहीं लगेगा टिकट

फिल्मी कॅरियर को अलविदा कहकर राजनीति में उतरी थीं जया प्रदा, आजम खान के साथ दुश्मनी की आज भी होती है चर्चा

लोकसभा चुनाव 2019 : पहली बार लागू हुए ये नियम, एक महीने तक दिखेगा चुनावी रंग

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh