Menu
blogid : 314 postid : 1389768

सामने आई 100 रुपए के नए नोट की पहली तस्वीर, जानें नोट में क्या होगा खास?

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से 100 के नए नोट की तस्वीर जारी कर दी गई है, हालांकि अभी इसे आम  लोगों तक पहुंचने में समय लगेगा। नया नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज में जारी होगा, इस नोट पर गुजरात के पाटन  जिले में स्थित ‘रानी की वाव’ की तस्‍वीर है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्‍थलों में से एक है। इसका आकार 66 मिमी x 142 मिमी होगा। नए नोट पर आरबीआई के गर्वनर उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे, नोट का आधार रंग लैवेंडर है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh19 Jul, 2018

 

 

 

100 रुपए के नए नोट में यह विशेषताएं होंगी

1. देवनागरी में मूल्यंवर्ग 100 लिखा हुआ होगा।

2. 100 के नोट पर सूक्ष्म अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा हुआ है।

3. ये नोट में कलर शिफ्ट के साथ विंडोड सिक्योरिटी थ्रेड दी हुई है जिस पर ‘भारत’ व ‘RBI’ अंकित है।

4. नोट को तिरछा कर देखने पर थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाता है।

5. भारतीय रिजर्व बैंक के नीचे नोट का नंबर नीचे से ऊपर बढ़ते क्रम में लिखा गया है।

6. गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर के साथ और RBI का सिंबल भी महात्मा गांधी के फोटो के दाएं भाग में अंकित है।

7. नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीतर है।

8. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटोटाइप (100) वॉटरमार्क।

9. अशोक स्तंभ भी दांई तरफ अंकित है।

10. दृष्टिबाधित लोगों के लिए उभरी हुई महात्मा गांधी की तस्वी1र, अशोक स्तंाभ प्रतीक, उभरे हुए त्रिकोणीय चिह्न माइक्रो टैक्ट्हु 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीरड रेखाएं।

 

 

नोट के पीछे ये फीचर हैं

1. नोट के पीछे बाईं ओर छपाई का साल

2. स्‍लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो

3. भाषा पैनल

4. ‘रानी की वाव’ की तस्‍वीर

5.देवनागरी में मूल्‍यवर्ग 100 लिखा हुआ रहेगा।…Next

 

 

Read More:

मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए यह क्या होता है

1 रुपए के लिए बैंक ने नहीं लौटाया 3.5 लाख का सोना, जानें क्या पूरा मामला

आपको अपनी पसंद की जॉब दिलवा सकता है ये मोबाइल एप, जानें कैसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh