Menu
blogid : 314 postid : 1390156

शशि थरूर ने बताया BIBLIOBIBULI शब्द का असल मतलब, ट्विटर पर उड़ा था मजाक

शशि थरूर कभी अपनी किताब तो कभी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन बातों से परे पिछले कुछ वक्त से वो अपनी अंग्रेजी और ट्वीट की वजह से भी चर्चाओं में नजर आए। शशि थरूर ने ट्विटर पर एक शब्द BIBLIOBIBULI शेयर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ना शुरू हो गया।  ट्विटर पर नेगेटिव रिएक्शन देखकर शशि थरूर ने हाल ही में शब्द का मतलब बताया है, जिससे बेवजह उनका मजाक उड़ाने वाले लोग फिलहाल इसपर कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal21 Nov, 2018

 

 

 

क्या होता है इस शब्द का मतलब
थरूर ने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक अंग्रेजी का एक शब्द लिखा है और उन्होंने उसका मतलब भी बताया है। उन्होंने ट्वीट में जिस शब्द के बारे में बताया है वो है- ‘BIBLIOBIBULI’, जिसका मतलब होता है ‘वो लोग जो ज्यादा पढ़ते हैं’।

 

 

इसका मतलब बताने के अलावा किया व्यंग्य
उन्होंने इस शब्द के बारे में जानकारी देते हुए व्यंग्य के रूप में लिखा है कि ‘क्या कोई (विशेष रूप से इन दिनों) बहुत ज्यादा पढ़ सकता है?’ उनके ट्वीट करने के कुछ घंटों बाद ही लोगों ने इस रिट्वीट करना शुरू कर दिया और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। थरूर ने इस शब्द के मतलब के साथ ‘BIBLIOBIBULI’ के बारें में और भी जानकारी दी है। थरूर ने ट्वीट के जरिए बताया कि ‘BIBLIOBIBULI’ शब्द को एच एल मेंकेन ने 1957 में इजाद किया था। मैं उन लोगों को जानता हूं, जिन्हें किताबों का नशा होता है, जबकि कई ऐसे आदमी भी हैं जिन्हें व्हिस्की और धर्म का नशा होता है। वो भटकते रहते हैं और कुछ भी नहीं देखते और कुछ भी नहीं सुनते हैं।

 

 

 

गलत स्पेलिंग को सही मानकर सर्च कर रहे थे
इससे पहले शशि थरूर ने एक ट्वीट किया था। जिसमें स्पेलिंग मिसटेक के चलते वो शब्द किसी को समझ नहीं आया था। तब उस शब्द को सही समझते हुए लोगों ने गूगल करना शुरू कर दिया था…Next 

 

Read More :

ब्लॉक हुए डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ऐसे हो रही है ठगी, ऑनलाइन यूज करते हैं तो ऐसे रखें अपने कार्ड को सेफ

सबरीमाला मंदिर के महिलाओं के लिए खुल गए द्वार लेकिन देश के इन मंदिरों में अभी भी एंट्री बैन

इन देशों में भी है आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, जानें भारत से कितनी है अलग

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh