शशि थरूर कभी अपनी किताब तो कभी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन बातों से परे पिछले कुछ वक्त से वो अपनी अंग्रेजी और ट्वीट की वजह से भी चर्चाओं में नजर आए। शशि थरूर ने ट्विटर पर एक शब्द BIBLIOBIBULI शेयर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ना शुरू हो गया। ट्विटर पर नेगेटिव रिएक्शन देखकर शशि थरूर ने हाल ही में शब्द का मतलब बताया है, जिससे बेवजह उनका मजाक उड़ाने वाले लोग फिलहाल इसपर कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
क्या होता है इस शब्द का मतलब
थरूर ने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक अंग्रेजी का एक शब्द लिखा है और उन्होंने उसका मतलब भी बताया है। उन्होंने ट्वीट में जिस शब्द के बारे में बताया है वो है- ‘BIBLIOBIBULI’, जिसका मतलब होता है ‘वो लोग जो ज्यादा पढ़ते हैं’।
Can anyone (especially these days) ever read TOO much? pic.twitter.com/UGB8k4TjGP
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 20, 2018
इसका मतलब बताने के अलावा किया व्यंग्य
उन्होंने इस शब्द के बारे में जानकारी देते हुए व्यंग्य के रूप में लिखा है कि ‘क्या कोई (विशेष रूप से इन दिनों) बहुत ज्यादा पढ़ सकता है?’ उनके ट्वीट करने के कुछ घंटों बाद ही लोगों ने इस रिट्वीट करना शुरू कर दिया और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। थरूर ने इस शब्द के मतलब के साथ ‘BIBLIOBIBULI’ के बारें में और भी जानकारी दी है। थरूर ने ट्वीट के जरिए बताया कि ‘BIBLIOBIBULI’ शब्द को एच एल मेंकेन ने 1957 में इजाद किया था। मैं उन लोगों को जानता हूं, जिन्हें किताबों का नशा होता है, जबकि कई ऐसे आदमी भी हैं जिन्हें व्हिस्की और धर्म का नशा होता है। वो भटकते रहते हैं और कुछ भी नहीं देखते और कुछ भी नहीं सुनते हैं।
गलत स्पेलिंग को सही मानकर सर्च कर रहे थे
इससे पहले शशि थरूर ने एक ट्वीट किया था। जिसमें स्पेलिंग मिसटेक के चलते वो शब्द किसी को समझ नहीं आया था। तब उस शब्द को सही समझते हुए लोगों ने गूगल करना शुरू कर दिया था…Next
Read More :
सबरीमाला मंदिर के महिलाओं के लिए खुल गए द्वार लेकिन देश के इन मंदिरों में अभी भी एंट्री बैन
इन देशों में भी है आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, जानें भारत से कितनी है अलग
Read Comments