Menu
blogid : 314 postid : 1390058

51 देशों को हराकर सिक्किम ने जीता ‘एफएओ’ अवार्ड, दुनिया का पहला आर्गेनिक राज्य बना

आने वाले वक्त में प्रकृति ही हमें बचा सकती है। लेकिन अफसोस की बात ये है कि जो प्रकृति हमें जीवन देती है, आज हम उसी का विनाश कर रहे हैं। आधुनिकरण के चलते हम प्राकृतिक पहलुओं से दूर होते जा रहे हैं। दुनिया में ज्यादातर लोग विनाश की दिशा में कार्य कर रहे हैं। लेकिन फिर भी इससे अलग कुछ लोग ऐसे हैं, जो जैविक तरीकों को बढ़ावा दे रहे हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal16 Oct, 2018

 

 

दुनिया के लिए मिसाल बन चुका है ‘सिक्किम’, भारत के पहले पूर्ण जैविक राज्य सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित फ्यूचर पॉलिसी अवार्ड जीता। सिक्किम के सीएम पवन कुमार चामलिंग को यूएन फूड एंड एर्गीकल्चर (एफएओ) अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
पुरस्कार आयोजकों के मुताबिक, राज्य की नीतियों से जहां 66,000 किसानों को फायदा हुआ है। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही अन्य देशों के लिए उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

 

 

“भूख और गरीबी से लड़ने वाला कदम”

रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों को खत्म करने के साथ ही उनके स्थान पर स्थायी विकल्पों को प्रतिस्थापित करने पर सिक्किम को 2016 में देश का पहला जैविक राज्य घोषित किया गया था। पुरस्कार का सह आयोजन करने वाली संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की उपमहानिदेशक मारिया हेलेना सेमेडो ने कहा कि यह पुरस्कार भूख, गरीबी और पर्यावरणीय गिरावट के खिलाफ राजनीतिक नेताओं द्वारा बनाई गई असाधारण नीतियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सिक्किम के अनुभव से पता चलता है कि 100 फीसदी जैविक खेती एक सपना नहीं है बल्कि वास्तविकता है।

 

 

51 देशों की दौड़ में सिक्किम सबसे आगे

इस कार्यक्रम के दौरान एक फिल्म भी दिखाई गई जिसमें सिक्किम के काम करने के तरीकों, मार्केटिंग, किसानों में जागरूकता आदि कदम को दिखाया गया। इस दिशा में 2003 से कार्यक्रम शुरू किया गया था, जो 2010 तक रखे गए सिक्किम ऑर्गेनिक मिशन तक पूरा हुआ। राज्य की इस पॉलिसी ने सिक्किम को 100 प्रतिशत आर्गेनिक राज्य बनाया।
इस अवार्ड की दौड़ में दुनिया के 51 देश शामिल थे, पहला पुरस्कार जीतते हुए सिक्किम सभी देशों से आगे निकल गया, वहीं ब्राजील, डेनमार्क, क्विटों, इक्वाडोर ने दूसरा पुरस्कार अपने नाम किया…Next

 

 

Read More :

आने वाले वक्त में भारत पर मंडरा सकता है गर्म हवाओं का साया, IPCC रिपोर्ट की खास बातें

2050 तक यंग इंडिया बन जाएगा ‘ओल्ड इंडिया’ पांच में से एक आदमी की हो पाएगी 65 साल उम्र

20 मौतों में से एक की वजह शराब, WHO की 500 पन्नों की रिपोर्ट में सामने आई ये बातें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh