Menu
blogid : 314 postid : 1389928

पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी का ड्रेसिंग सेंस लोगों को नहीं आया पसंद! सोशल मीडिया पर इमरान खान की सोच पर उठे सवाल

‘किसी देश की फर्स्ट लेडी को इस तरह से देखना बड़ा ही निराशाजनक है।’ ट्विटर पर पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी को लेकर इसी तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे थे।
दरअसल, इमरान खान ने पाकिस्तान के नए पीएम के रूप में शपथ ली है। इस शपथ समारोह में इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बुर्के में थी। जिसमें से उनकी सिर्फ आंखें दिख रही थी। तस्वीर सामने आने के बाद फर्स्ट लेडी के पहनावे को लेकर लेकर कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे पाकिस्तान की महिलाओं की गलत छवि सामने जाती हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal27 Aug, 2018

 

 

इमरान की सोच पर भी सवाल उठ रहे हैं सवाल
फर्स्ट लेडी के ड्रेसिंग सेंस को लोग इमरान की सोच से भी जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का संकीर्ण रवैया बताने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। कई ट्विटर यूजर ने इसे पीएम का महिलाओं पर पर्दादारी को लेकर समर्थन बताया है। वहीं कुछ लोग इसे पिछड़ेपन से जोड़ रहे हैं।

 

हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि कपड़ों का चुनाव बुशरा का निजी फैसला है। सोशल मीडिया पर इस मसले पर लोग क्या बात रहे हैं ये रहे ट्वीट्स।ट्विटर यूजर सीमा गोस्वामी ने ट्वीट किया है, ”इमरान खान की तीसरे नंबर की पत्नी। ये ऐसा लगता है जैसे हम प्राचीन काल में वापस चले गए हैं।”

अशोक कुमार ने ट्वीट किया है, ”क्या ये नए पाकिस्तान का चेहरा है? यह पाकिस्तान की महिलाओं को क्या संदेश देता है? हमेशा से दमित की गईं। अगर पीएम प्रगतिशील पाकिस्तान को रास्ता दिखाना चाहते हैं तो उन्हें पहले अपने घर से शुरुआत करनी होगी।”

 

हालांकि, इस बात पर इमरान खान या उनकी पत्नी बुशरा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई…Next

 

Read More :

पतंजलि का मैसेजिंग एप किम्भो की होगी वापसी, 27 अगस्त से फिर से होगा शुरू

बारिश-लैंडस्लाइड ने मचाई हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही, 5 मौतें और कई हाइवे हुए बंद

177 देशों से भी ज्यादा अमीर हुई एप्पल कंपनी, जानें कितनी है दौलत

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh