Menu
blogid : 314 postid : 1389821

‘फॉर्च्यून’ ने जारी की विश्व की 500 सबसे बड़ी कम्पनीज की लिस्ट, भारत की ये 7 कंपनी शामिल

भारत की ऐसी कई बड़ी कंपनी हैं, जो आए दिन सुर्खियों में रहती है। वहीं कॉपोरेट से जुड़े लोग कंपनी के कामकाज और इसके दूसरे पहलुओं पर अक्सर बात करते रहते हैं लेकिन जब बात होती है ग्लोबल पहचान की, तो कई भारतीय कंपनी विदेशी कम्पनीज से पिछड़ती हुई पाई जाती हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal2 Aug, 2018

बहरहाल, भारत के कॉपोरेट जगत के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। अमेरिकी पत्रिका ‘फॉर्च्यून’ ने हाल ही में विश्व की 500 सबसे बड़ी कम्पनीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत की 7 कंपनी शामिल हैं।
आइए, जानते हैं भारत की वो 7 कंपनी।
7. राजेश एक्सपोर्ट्स ने 405वां स्थान हासिल किया और यह सूची की 7वीं भारतीय कंपनी है। पिछले साल यह कंपनी 295वें स्थान पर थी।
6. टाटा मोटर्स 232वें और भारत पेट्रोलियम कॉर्प 314वें स्थान पर रही हैं।
5. भारतीय स्टेट बैंक 47.5 अरब डॉलर राजस्व के साथ एक पायदान उछलकर 216वें स्थान पर है।
4. सरकारी तेल और प्राकृतिक गैस कॉर्प (ओएनजीसी) का नाम 2017 की सूची में नहीं था, लेकिन इस साल कंपनी फोर्ब्स 500 सूची में 197वें स्थान पर रही।

3. रिलायंस इंडस्ट्रीज (आईआईएल) ने भी अपनी स्थिति सुधारी है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी आरआईएल का मुख्य कारोबार तेल और गैस है, हालांकि कंपनी रिलायंस जियो के माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र भी कारोबार करती है। यह भारत की शीर्ष निजी कंपनी है, जो इस सूची में शामिल है। कंपनी इस साल 53 स्थानों के सुधार के साथ 148वें नंबर पर रही, जबकि पिछले साल यह 203 वें नंबर पर थी।
2. फॉर्च्यून 500 कंपनियों की सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन (आईओसी) इस रैंकिंग में कारोबार के हिसाब से भारतीय कंपनियों में सबसे ऊपर बनी हुई है।
1. आईओसी का राजस्व पिछले एक साल में 23 प्रतिशत बढ़कर 65.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसके दम पर कंपनी 2017 के 168वें स्थान से छलांग लगाकर इस साल 137वें स्थान पर पहुंच गयी है…Next

 

Read More :

मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए यह क्या होता है

1 रुपए के लिए बैंक ने नहीं लौटाया 3.5 लाख का सोना, जानें क्या पूरा मामला

आपको अपनी पसंद की जॉब दिलवा सकता है ये मोबाइल एप, जानें कैसे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh