Menu
blogid : 314 postid : 1389745

आपको अपनी पसंद की जॉब दिलवा सकता है ये मोबाइल एप, जानें कैसे

हर तरह की जॉब्स पार्ट टाइम, फुलटाइम, कॉन्ट्रैक्ट या फिर फ्रीलांस जॉब्स की तलाश में हैं, तो इसमें कुछ एप्लिकेशंस आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आप चाहें, तो इन जॉब सर्च एप्लिकेशंस को मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इनकी वेबसाइट पर भी विजिट कर भी जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं..इंडीड जॉब सर्चदेश-दुनिया में जॉब सर्च करनी हो, तो इंडीड जॉब सर्च एक अच्छा जॉब सर्च इंजन है। यहां पर विभिन्न भाषाओं में जॉब सर्च की जा सकती है। लाखों जॉब्स को इंडीड के डाटाबेस से सर्च किया जा सकता है। जीपीएस डिवाइस की मदद से अपने आसपास के शहरों में जॉब ओपनिंग की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां जॉब टाइटल, कंपनी और लोकेशन के हिसाब से जॉब सर्च की सुविधा है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal5 Jul, 2018

 

 

फुलटाइम जॉब सर्च के अलावा, पार्टटाइम, कॉन्ट्रैक्ट, फ्रीलांस जॉब्स के अलावा इंटर्नशिप भी सर्च कर सकते हैं। साथ ही, यहां पर रिज्यूमे क्रिएट, अपलोड और इंपोर्ट करने की सुविधा भी दी गई है। अगर तुरंत अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं, तो बाद के लिए सेव कर सकते हैं। यहां आप यह भी देख सकते हैं कि कितने एंप्लायर्स ने आपकी रिज्यूमे को देखा है। फ्री एकाउंट ओपन करने के साथ-साथ फेवरेट जॉब को सेव या फिर ईमेल भी कर सकते हैं। इसे एंड्रॉयड और आइओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।कॉर्नर जॉब-फाइंड जॉब ऑफर्सजॉब सर्च के लिए कॉर्नर जॉब एप की मदद भी ली जा सकती है। यह जॉब के रिज्यूमे व कवर लेटर भेजने, लंबे इंटरव्यू प्रॉसेस की बजाय तेजी और आसानी से जॉब अप्लाई के प्रॉसेस मुहैया कराता है। इसमें नियरबाय फीचर है। जीपीएस टेक्नोलॉजीज की मदद से अपने आसपास की जॉब ओपनिंग के बारे में लोकेशन मैप पर देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके जरिए अप्लाई करने पर आपको 24 घंटे में कंपनी की तरफ से रिप्लाई मिल जाता है। नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर रिसीव कर सकते हैं। यहां पर फिल्टर बटन है, जिसमें कैटेगरी के हिसाब से जॉब सर्च कर सकते हैं, जैसे-टूरिज्म, कॉमर्स, सेल्स आदि। यहां पर फुलटाइम जॉब के अलावा, फ्रीलांस, पार्ट-टाइम, इंटर्नशिप्स, वीकेंड जॉब भी सर्च कर सकते हैं।

 

 

 

यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।फाइंड जॉब ऑफर्स-ट्रोविट जॉब्स यह जॉब एप दूसरे से कुछ अलग है। आमतौर पर आप जॉब सर्च के लिए अलग-अलग साइट पर विजिट करते हैं, लेकिन यहां एक ही जगह पर सैकड़ों जॉब साइट्स के जॉब ऑफर्स को देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि पसंदीदा जॉब के लिए फिल्टर लगा सकते हैं, यानी इसके बाद आपको उस फील्ड से रिलेटेड जॉब ऑफर्स ही दिखाई देंगे। यहां पर आप अपने पसंदीदा जॉब ऑफर्स को बुकमार्क भी कर सकते हैं। जॉब्स के लिए यहां पर्सनलाइज्ड एलर्ट सेट करने की सुविधा भी दी गई है। इससे आप कभी भी जॉब ऑफर्स को मिस नहीं करेंगे। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है…Next

 

Read More:

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ट्रांसपोर्टर, हो सकती हैं ये परेशानियां

IRCTC ने लॉन्च किया खास ऐप, खाना ऑर्डर करने से पहले चेक करें MRP

मोदी सरकार की नई योजना,बिना UPSC पास किए बन सकते हैं नौकरशाह

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh