Menu
blogid : 314 postid : 1377563

2017 में बढ़े वैष्णो देवी के यात्री, नए साल पर रोजाना इतने श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन!

इस साल दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह में लंबा वीकेंड होने की वजह से ज्‍यादातर लोगों ने बाहर घूमने का प्‍लान बनाया होगा। कोई अपने परिवार, तो कोई दोस्‍तों के साथ ट्रिप पर निकलेगा। इनमें कई ऐसे भी होंगे, जिन्‍होंने वैष्‍णो देवी के दर्शन का प्‍लान बनाया होगा। माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालु हमेशा प्रयासरत रहते हैं। लंबा वीकेंड होने की वजह से यह मौका कोई नहीं छोड़ना चाहेगा। यदि आपने भी वैष्‍णो देवी दर्शन करने की योजना बनाई है, तो आइये आपको एक ऐसी खबर बताते हैं जो दर्शन करने जाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए।


vaishno devi


2015-16 की तुलना में 2017 में बढ़े यात्री


vaishno devi2


दो साल बाद इस बार वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंचने वाले यात्रियों की संख्‍या में वृद्धि हुई है। इसने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही कटड़ा के व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। 2017 समाप्त होने में अभी 3 दिन बाकी है और वैष्णो देवी पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा 81 लाख पार कर चुका है। पिछले तीन साल में यह यात्रियों की सबसे अधिक संख्‍या है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015 में 77,76,604 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, सन् 2016 में यह आंकड़ा 77,23,721 था। पिछले दो साल के मुकाबले इस साल अब तक करीब 3 लाख अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन पहुंचे हैं।


नए साल पर बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की संख्‍या


vaishno devi1


नए साल के दौरान लंबा वीकेंड होने की वजह से यात्रियों की संख्‍या बढ़ने की संभावना है। इसे लेकर राज्य के राज्यपाल और श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने श्राइन बोर्ड अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें वैष्‍णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजली-पानी के साथ ही भवन तथा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवा और अन्य प्रकार की सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।


50 हजार से अधिक यात्रियों को नहीं मिलेगी अनुमति


vaishno devi temple


नए साल पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अगर ऐसा होता है, तो प्रतिदिन सिर्फ 50,000 यात्रियों को ही भवन जाने की अनुमति दी जाएगी। यानी 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की संख्‍या होने पर उन्‍हें अगले दिन अनुमति मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला आयुक्त ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि यात्रियों की संख्या नव वर्ष पर अगर अधिक हो जाएगी, तो उसे कंट्रोल करने के लिए 50 हजार के बाद यात्रियों को यात्रा पर्ची नहीं दी जाएगी। जो यात्री कटरा में रुक जाएंगे, उनके लिए रहने-खाने का प्रबंध जिला प्रशासन और श्राइन बोर्ड कटरा द्वारा किया जाएगा…Next


Read More:

2017 में ट्विटर पर इन सितारों का जलवा, अनुष्‍का का ये ट्वीट बना ‘गोल्‍डन ट्वीट ऑफ द ईयर’
 TV के वो 6 सितारे, जिन्‍होंने 2017 में दुनिया को कहा अलविदा
31 दिसंबर के बाद नहीं चलेंगे इन बैंकों के चेक, लेन-देन में आएगी दिक्कत!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh