Menu
blogid : 314 postid : 1390703

क्या है विकीलीक्स जिसके फाउंडर की हुई गिरफ्तारी, इसकी कार्यप्रणाली पर बन चुकी हैं फिल्में

विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे भी लगातार विवादों में घिरे रहे हैं। हाल ही में उन्हें लंदन में इक्वाडोर दूतावास में करीब 7 सालों तक रहने के बाद उन्हें लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  अपनी शुरुआत के समय से ही WikiLeaks ने गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक कर सरकारों को को आड़े हाथों लिया है लेकिन कई बार ऐसा डर भी पैदा हुआ है कि इसकी गतिविधियों से लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में आम लोग विकीलीक्स के बारे में जानना चाहते हैं। आइए, हम आपको बताते हैं इससे जुड़ी खास बातें।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal12 Apr, 2019

 

 

क्या है विकीलीक्स और क्या है काम
विकीलीक्स की स्थापना 2006 में ऑस्ट्रेलिया में जन्मे असांजे ने की थी। असांजे ने कहा था कि वह गोपनीय जानकारी को पब्लिश करने और सूत्रों की सुरक्षा के लिए एनक्रिप्शन और सेंसरशिप-प्रूफ वेबसाइट का इस्तेमाल करेंगे।
सबसे पहले 2007 में इसे दुनिया का ध्यान अपनी ओर तब खींचा जब इसने ग्वांतानामो बे में रह रहे अमेरिकी जेल गार्ड्स के लिए बने नियमों को जारी किया लेकिन 2010 में विकिलीक्स ने तब उड़ान भरी जबकि द न्यू यॉर्क टाइम्स, द गार्जियन, डेर स्पाइगेल, ले मोंडे और अल पाइस के साथ काम किया और लाखों गोपनीय राजनीतिक दस्तावेजों को पब्लिश किया। अभी तक विकिलीक्स ने राजनीतिज्ञों, सरकारों और संगठनों से जुड़े 1 करोड़ से ज्यादा दस्तावेज और इनसे जुड़े विश्लेषण लीक किए हैं।

 

जब विवादों में घिरा विकीलीक्स
विकिलीक्स के शुरुआती दिनों में अमेरिका से लेकर यूरोप, चीन, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट तक की सरकारों के गोपनीय दस्तावेजों को लीक किया। लेकिन कुछ समय बाद विकिलीक्स ने अमेरिका से जुड़े दस्तावेजों को लीक करने का सिलसिला बढ़ा दिया। असांजे ने उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें विकिलीक्स और रूस के एकसाथ काम करने की बातें कही गई थीं।  विकिलीक्स ने 2016 में अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के अधिकारियों के उन ईमेल्स को रिलीज कर हलचल मचा दी थी, जिनमें प्रेजिडेंशल प्राइमरी चुनावों में लेफ्ट-विंग के बर्नी सेंडर्स की जगह हिलेरी क्लिंटन को समर्थन देने और बड़े पद पर बैठे पार्टी मेंबर्स से इस्तीफा देने को कहा गया था।  विकिलीक्स पर बेहद रूढ़िवादी सऊदी अरब में एक गे व्यक्ति की पहचान उजागर करने के आरोप भी लगे। लेकिन, एक बार फिर विकिलीक्स ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया।

विकीलीक्स पर बनी फिल्में
विकिलीक्स के ऊपर दो बड़ी फिल्में बन चुकीं हैं- ‘The Fifth Estate’ और ‘Risk’, 2016 में कान फिल्म फेस्टिवल में विकिलीक्स से जुड़ी एक डॉक्यूमेंटरी की भी स्क्रीनिंग की गई। 2012 में ‘The Simpsons’ के एक ऐपिसोड में असांजे ने गेस्ट-अपीयरंस दी, उन्होंने इक्वाडोर दूतावास से फोन पर अपनी रिकॉर्डिंग की थी।….Next

 

Read More :

पुलवामा टेरर अटैक : पूर्व पत्नी रेहाम ने पाक पीएम इमरान खान को बताया सेना की कठपुतली, बयान पर उठाए ये सवाल

कंधार विमान अपहरण के बाद रिहा किए गए थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलवामा हमले के हैं जिम्मेदार

‘मैं बड़े भाई की तरह गुजारिश करता हूं, यहां से चले जाइए’,  पुलवामा पुलिस ऐसे रोक रही है पत्थरबाजों को : देखें वीडियो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh