Menu
blogid : 314 postid : 1390552

संयुक्त राष्ट्र ने जैश आंतकी मौलाना मसूद अजहर पर बैन लगाया, तो क्या होगा उसपर असर

पुलवामा अटैक के बाद से जैश-ए-मोहम्मद के आंतकियों पर भारत का रवैया न सिर्फ सख्त है बल्कि वो इस आंतकी संगठन के खात्मे की तैयारी कर चुका है। 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने जैश के आंतकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी छुपे तौर पर भारत के सैन्य ठिकानों पर जोर आजमाईश की कोशिश की लेकिन भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। ऐसे में अब भारत ने पाकिस्तान को मसूद अजहर और जैश आंतकियों से जुड़े सुबूत दिए हैं। अब देखना ये होगा कि पाकिस्तान इस आंतकी पर क्या कार्रवाई करता है। आइए, जानते हैं कि अगर अजहर पर संयुक्त राष्ट्र बैन लगाता है तो क्या होगा उसपर असर।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal1 Mar, 2019

 

 

दुनिया के किसी भी देश में यात्रा नहीं कर पाएगा अजहर
जैश सरगना को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मुहर लग जाती है तो वह कहीं यात्रा नहीं कर सकेगा। संपत्ति जब्त हो जाएगी और हथियारों की पहुंच भी उस तक नहीं हो सकेगी। रक्षा परिषद से बैन लगने के बाद संयुक्त राष्ट्र के सभी देश अपने घरेलू मेकेनिज्म में भी संबंधित आतंकी पर प्रतिबंध लगाते हैं। इस प्रस्ताव के पारित होने पर दुनिया भर के देशों में अजहर की एंट्री प्रतिबंधित हो जाएगी।

 

 

 

ये होंगे फाइनेंशियल एक्शन
संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को उसके फंड्स को फ्रीज करना होगा। फाइनेंशियल एसेट्स, इकॉनमिक रिसोर्सेज को पूरी तरह सीज करना होगा।
अपने देश में मौजूद किसी भी संपत्ति को जब्त करना होगा और संबंधित व्यक्ति या उसकी संस्थाओं के आर्थिक संसाधनों को ब्लॉक करना होगा।
संयुक्त राष्ट्र से जुड़े किसी भी देश के लोग आतंकी अजहर को किसी तरह की मदद नहीं पहुंचा सकेंगे।

 

ट्रैवल बैन का क्या होगा असर

मसूद अजहर पर बैन लगने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के किसी भी सदस्य देश की यात्रा वह नहीं कर सकेगा।

 

आर्म्स बैन
यूएन के सभी सदस्य देशों को अपने हथियारों, उसके निर्माण की तकनीक, स्पेयर पार्ट्स समेत आर्म्स से जुड़े किसी भी आइटम की सेल या फिर उस तक पहुंच को रोकना होगा।…Next

 

 

Read More :

पुलवामा टेरर अटैक : पूर्व पत्नी रेहाम ने पाक पीएम इमरान खान को बताया सेना की कठपुतली, बयान पर उठाए ये सवाल

कंधार विमान अपहरण के बाद रिहा किए गए थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलवामा हमले के हैं जिम्मेदार

‘मैं बड़े भाई की तरह गुजारिश करता हूं, यहां से चले जाइए’,  पुलवामा पुलिस ऐसे रोक रही है पत्थरबाजों को : देखें वीडियो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh