Menu
blogid : 314 postid : 1390014

नेशनल गांधी म्यूजियम में अब सुन सकते हैं बापू की दिल की धड़कन, जानें और क्या है खास

अगर आप महात्मा गांधी के जीवन को करीब से जानना चाहते हैं तो इस बार 2 अक्टूबर की छुट्टी पर आप दिल्ली स्थित नेशनल गांधी म्यूजियम में घूम सकते हैं। सबसे खास बात है कि अब यहां आने वाले लोग महात्मा गांधी के ‘कृत्रिम दिल की धड़कन’ सुन सकेंगे। संग्रहालय को उम्मीद है कि महात्मा गांधी से जुड़ी चीजें देखकर खासतौर से युवा बेहद खुश होंगे।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal1 Oct, 2018

 

 

राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के मौके पर संग्रहालय कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। संग्रहालय के निदेशक ए अन्नामलाई ने बताया कि गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर संग्रहालय ‘अहिंसा और विश्व-शांति’ की थीम पर एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करेगा और एक ‘डिजिटल मल्टीमीडिया किट’ भी जारी किया जाएगा जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़े वीडियो और ऑडियो होंगे।

 

ऐसे सुन सकेंगे दिल की धड़कन
महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न स्तरों की ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी) जुटाई है और डिजिटल माध्यम में कृत्रिम रूप से उनकी दिल की धड़कन तैयार की है। यह लोगों के लिए बेहद रोचक सुविधा होगी। यहां विशेष संग्रह महात्मा गांधी के बारे में ‘डिजिटल मल्टीमीडिया किट’ है। लोग इसे खरीद भी सकेंगे। यह किट एक पेन ड्राइव में है जिसमें छह चीजें मौलिक किताबें (20 गांधी द्वारा और 10 उनपर लिखी हुईं)

 

 

डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक एके चेट्टियार हैं। इसके फुटेज लंदन से लिए गए हैं। इसमें गोपाल कृष्ण गोखले की 1912 की दक्षिण अफ्रीका यात्रा शामिल है। वहीं, तस्वीरों में उनके जन्म से लेकर राजघाट में अंतिम संस्कार तक की खास तस्वीरें हैं। इन सभी चीजों को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है…Next

 

थाईलैंड की अयोध्या जहां बन रहा है राम मंदिर

आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए चेहरे की पहचान होगी जरूरी, 15 सितम्बर से पहला चरण : UIDAI

बिना UPSC 10 पदों के लिए निकाली थी भर्ती, सरकार को मिले 6000 आवेदन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh