Menu
blogid : 314 postid : 344

जागरण समाचार जून 14, 2010

जहाजी बेड़े पर हमले की जांच कराए इजरायल

Jun 14, 12:08 AM

Newsवाशिंगटन। अमेरिका ने इजरायल से आग्रह किया है कि पिछले दिनों गाजा के लिए सहायता सामग्री ले जा रहे अंतरराष्ट्रीय जहाजी बेड़े पर हुए हमले की वह जल्द से जल्द जांच कराए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने रविवार को कहा कि इस जांच के लिए इजरायल को अपना समय लेना चाहिए। परंतु हम आशा करते है कि इजरायल की ओर से जांच शीघ्र की जाएगी। आगे पढ़ें

आखिर मान गए जाट, दिल्ली को मिलेगी पानी

Jun 14, 11:50 AM

Latest Newsनई दिल्ली। मुरादनगर जल प्लांट पर कब्जा जमाए उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत जाटों को आखिरकार सोमवार को पंचायत ने मना लिया और प्लांट पर कब्जा छोड़ने का फैसला किया। इसके साथ ही दिल्ली को पानी की सप्लाई शुरू हो गई।

गौरतलब है कि पड़ोसी उत्तर प्रदेश में आंदोलन कर रहे जाटों ने ऊपरी गंगा नहर से शहर को होने वाले जल की आपूर्ति को रविवार को रोक दी थी। जाटों का यह दल सरकारी नौकरी और उच्च शिक्षा में आरक्षण की मांग कर रहा था।

झारखंड में मुठभेड़ में दर्जन भर नक्सली ढेर

Jun 14, 11:47 AM

Breaking Newsचाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दर्जन भर नक्सली मारे गए जबकि छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने कहा कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर गोलियां चलाई और इस बात की पूरी संभावना है कि लगभग 12 नक्सली इसमें मारे गए। झा ने कहा कि हालांकि किसी का शव बरामद नहीं किया जा सका है। आगे पढ़ें

केन्या में धमाके में तीन की मौत, 79 घायल

Jun 14, 11:36 AM

Jagran International Newsनैरोबी। मध्य नैरोबी में प्रस्तावित नए संविधान के खिलाफ रैली के दौरान हुए दो धमाकों में कम से कम तीन लोग मारे गए और 79 घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में वर्ष 2007 में विवादित चुनाव के बाद से हिंसा में 1500 लोग मारे जा चुके हैं और करीब तीन लाख लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। ऐसे में धमाकों की घटना काफी गंभीर है।

नैरोबी पुलिस प्रमुख एंथोनी किबूची ने बताया कि नैरोबी के मध्य में स्थित उहुरू [फ्रीडम] पार्क में कल रैली के समापन पर गिरजाघरों में प्रार्थना के दौरान हुए धमाकों से भीड़ में अफरातफरी मच गई। उन्होंने बताया कि दो धमाके हुए।

केन्याटा अस्पताल में घायलों को देखने के बाद प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा ने पत्रकारों से कहा कि यह एक अलग घटना है, लेकिन दुर्भाग्य से इसमें तीन लोग मारे गए।

सुरक्षा परिषद ने खो दी विश्वसनीयता

Jun 14, 11:34 AM

Newsहैम्बर्ग। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि उनके मुल्क के खिलाफ नए प्रस्तावों को पारित करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने रविवार को कहा कि इस प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने विश्वसनीयता खो दी है। सुरक्षा परिषद वैश्रि्वक ताकतों के हाथों का दमनकारी हथियार बना गया है।

अहमदीनेजाद ने कहा कि उन्हे तुर्की के प्रधानमंत्री रेकेप तय्यिप एरडोगन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हे फोन कर प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान न करने के लिए कहा था। आगे पढ़ें

कंधार में सुरक्षा अभियान को हरी झंडी

Jun 14, 11:22 AM

International Newsकंधार। अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान की जन्मस्थली कंधार में बड़ा सुरक्षा अभियान चलाने को हरी झंडी दे दी है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अभियान का उद्देश्य आतंकियों से निपटने के साथ ही भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ भी कार्रवाई करना है।

सैंकड़ों कबायली और धार्मिक नेताओं ने रविवार को एक कांफ्रेंस हाल में सार्वजनिक रूप से योजना का समर्थन किया। इस अभियान को नौ साल से चले आ रहे युद्ध में एक संभावित निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। आगे पढ़ें

यूपी: गंगा नदी में नाव डूबने से 10 मरे

Jun 14, 11:22 AM

Breaking Newsबलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को गंगा नदी में एक नाव पलट जाने से 10 लोगों की डूबकर मौत हो गई। अभी 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है।

यह घटना दुबहट थाना क्षेत्र के उजौलिया घाट की है, जहां सोमवार सुबह तकरीबन 50 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई।

जिलाधिकारी सेंथिल पांडियन ने बताया कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। नाव में सवार कई लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि राहत व बचाव कार्य जारी है। फिलहाल 10 शव निकाल लिए गए हैं।


कंगारूओं को रौंद जर्मनी ने मनाया जश्न

Jun 14, 02:04 AM

FIFA World Cup Newsडरबन। पूर्व चैंपियन जर्मनी ने लुकास पोडोलस्की और मिरोस्लाव क्लोस जैसे धुरंधरों की अगुवाई में विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में ग्रुप-डी में आस्ट्रेलिया को फुटबाल का ककहरा सीखाते हुए 4-0 से हराकर अपने अभियान की बुलंद शुरुआत की है। आस्ट्रेलिया अनुभवी टिम काहिल को रेड कार्ड मिलने से अंतिम 32 मिनट दस खिलाड़ियों के साथ खेला।

जर्मनी की इस बेमिसाल जीत में पोडोलस्की और क्लोस के अलावा थामस मुलर, कप्तान फिलिप लैम और युवा प्लेमेकर मेसुट ओजिल की अहम भूमिका रही। आगे पढ़ें

ज्ञानेश्वरी हादसा: सीबीआई को मिले अहम सुराग

Jun 14, 12:17 AM

Latest Newsखड़गपुर [जागरण संवाददाता]। पश्चिम बंगाल में झाड़ग्राम के नजदीक 27 मई की रात दुर्घटनाग्रस्त हुई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। संबंधित रेल कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ के बाद सीबीआई के जांच दल ने रविवार को फिर दुर्घटनास्थल का दौरा किया। जांच से अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए रेलवे ट्रैक का पेंड्रोल क्लिप खोला गया था।

हालांकि अभी यह तय नहींहो पाया है कि ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त कर करीब डेढ़ सौ लोगों की जान लेने की घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है। आगे पढ़ें

हौले-हौले बढ़ रहा मानसून

Jun 14, 12:17 AM

Newsनई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। भारतीय कृषि की जान दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे गर्मी से बेहाल देश के उत्तरी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। केरल, तमिलनाडु व कर्नाटक के बाद मानसून ने रविवार को उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में दस्तक दे दी। कोलकाता में मौसम की पहली बारिश हुई। राजधानी दिल्ली में दोपहर बाद आंधी के साथ आई बारिश ने उमस और चुभती गर्मी से लोगों को राहत दिलाई।

चक्रवाती तूफान ‘फेत’ की रुकावट को पीछे छोड़कर दक्षिण पश्चिम मानसून अब तटीय आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। आगे पढ़ें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh