- 19 Posts
- 6 Comments
इस बार के लंदन ओलंपिक 2012 में भारत की भागीदारी कई खेलों में है लेकिन पदक की उम्मीद जिस खेल से सबसे ज्यादा की जा सकती है उनमें बैडमिंटन और शूटिंग शामिल हैं. पिछले कुछ सालों में बैडमिंटन और शूटिंग के खिलाड़ियों ने जो कारनामा करके दिखाया और विश्व के कई दिग्गज खिलाड़यों को हराया उससे हमारी उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं.
लंदन ओलंपिक 2012: पी. कश्यप ने जगाई उम्मीद
जहां एक तरफ 2008 से पहले बैडमिंटन खेल केवल घर तक ही सीमित था वहीं शूटिंग का भी हाल कुछ ऐसा ही था. महंगे और अंतरराष्ट्रीय कोच के कारण शूटिंग खेल को भारत के लिए उपयुक्त नहीं माना गया. लेकिन बीजिंग ओलंपिक 2008 में अभिनव बिंद्रा द्वारा शूटिंग में स्वर्ण पदक लाकर और सायना नेहवाल ने बैडमिंटन में उम्दा प्रदर्शन करके इन सभी अटकलों को दूर कर दिया. इस बार लंदन ओलंपिक में पदक के लिए जहां बैडमिंटन में सारा दारोमदार सायना नेहवाल पर होगा वहीं शूटिंग में अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग पदक लाने का मोर्चा संभालेंगे.
इस बार भारत की तरफ से बैडमिंटन में 5 खिलाड़ी लंदन ओलंपिक में भाग लेंगे.
बैडमिंटन
खिलाड़ी | वर्ग (Category) |
पारुपल्ली कश्यप | पुरुष एकल |
सायना नेहवाल | महिला एकल |
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा | महिला युगल |
ज्वाला गुट्टा और वी दीजू | मिश्रित युगल |
शूटिंग पुरुष वर्ग
खिलाड़ी | वर्ग (Category) |
अभिनव बिंद्रा | 10 मीटर एयर राइफल |
गगन नारंग | 10 मीटर एयर राइफल |
गगन नारंग | 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन |
रोंजन सोढ़ी | डलब ट्रैप |
जॉयदीप करमाकर | 50 मीटर राइफल प्रोन |
विजय कुमार | 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल |
संजीव राजपूत | 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन |
मानवजीत सिंह संधू | ट्रैप |
शूटिंग महिला वर्ग
खिलाड़ी | वर्ग (Category) |
शगुन चौधरी | ट्रैप |
राही | 25 मीटर पिस्टल |
हीना | 25 मीटर पिस्टल |
अनुराज सिंह | 10 मीटर एयर पिस्टल |
इस बार शूटिंग और बैडमिंटन के कई खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत लंदन ओलंपिक 2012 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. आशा करते हैं यही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन से अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लंदन ओलंपिक में मेडल लेकर आएंगे.
Indian Shuttler Saina Nehwal, India’s shooters target 2012 Olympic, Indian shooter Abhinav Bindra, Saina Nehwa
Read Comments