Health Blog
- 342 Posts
- 126 Comments
कैंसर एक भयानक और घातक रोग माना जाता है, अगर इसका इलाज वक़्त पर नहीं किया गया। और भारत में कैंसर का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। वर्ष 2005 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कैंसर की दर विश्व में सबसे अधिक बताई गई है। यह एक बहुत ही भयावह और झकझोर देने बात है। आखिर क्या हो गया है हमारे देश को? हमारी जीवन शैली, हमारा खान पान, सब गड़बड़ा गए हैं जिसके कारण हमें कैंसर के इस प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। आज हम व्यायाम नहीं करते या हमें व्यायाम करने का समय नहीं मिलता और हमें चर्बीयुक्त खान पान का सेवन करने की आदत पड़ गई है। कुछ लोग अपनी बढ़ी हुई तोंद देकर खुश होते हैं लेकिन वे यह नहीं जानते कि एक बढ़ी हुई तोंद समृद्धि की निशानी नहीं माननी चाहिए, बल्कि इसे बीमारियों का घर मानना चाहिए।
Read Comments