Menu
blogid : 1825 postid : 162

फिटनेस का फंडा

Health Blog
Health Blog
  • 342 Posts
  • 126 Comments

For more Fitness related articles visit at Onlymyhealth.com

 

हमारे खान पान का प्रभाव सीधा हमारे शरीर पर पड़ता है इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि आप अपने आहार में पोषक तत्वों की मात्रा का ध्यान रखें । आइये जानें विभिन्न पोषक तत्व हमारे शरीर पर कैसा प्रभाव डालते हैं :

 

2009_12_Nutrition१. कैल्शियम
यह हमारे दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

 

२. कार्बोहाइड्रेट
कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का प्रमुख स्रोत हैं और हम इसे शुगर और स्टार्च के रूप में लेते हैं।

 

३. वसा
वसा ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है और एक ग्राम वसा का आक्सीकरण होने पर शरीर को नौ कैलोरी ऊर्जा मिलती है।

 

४. आयोडीन
इसकी कमी से घेंघा (ग्वायटर) हो जाता है और प्रजनन अंगों का विकास भी रुक जाता है।

 

५. आयरन
यह तत्व शरीर में लाल रक्त कणों में पाया जाता है और यह पोषक तत्वों को शरीर के अलग-अलग अंग तक ले जाते हैं।

 

६. प्रोटीन
पानी के बाद शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा प्रोटीन की होती है। यह शरीर के सभी ऊतकों (टिश्यु) के विकास के लिए जरूरी होता है।

 

७. जिंक
इसकी कमी से शारीरिक विकास न होना, मानसिक उदासीनता आदि शिकायतें हो जाती हैं।

 

food_pyramid-2८. अनाज
गेहूं, चावल, बाजरा आदि ऊर्जा का प्रमुख स्रोत हैं।

 

९. अंडा
आहार विशेषज्ञ हमेशा अंडे को उबाल कर खाने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अंडे को उबालने से इसमें पाया जाने वाला तत्व ‘एविडिन’ नष्ट हो जाता है।

 

१०. हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, पत्ता गोभी, मेथी आदि आते हैं। सब्जियों की पत्तियां जितनी हरी होती है वह उतना ही पौष्टिक होती हैं।

 

११. दूध
दूध में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए इसको संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। बच्चों के विकास के लिए यह बेहद जरूरी है।

 

१२. दालें
दालों में पाए जाने वाले तत्वों में 20 से 25 फीसदी प्रोटीन होता है। यही वजह कि इसे ‘गरीबों का मीट’ भी कहा जाता है।

 

१३. मेवा
मेवा (काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि) कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत है। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

 

१४. विटामिंस
सामान्य शारीरिक विकास के लिए विटामिंस महत्वपूर्ण होते हैं।

 

For more Fitness related articles visit at Onlymyhealth.com

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh