Menu
blogid : 26149 postid : 749

मिस्र में मिला 4400 साल पुराना मकबरा, सामने आई इतिहास की ये दिलचस्प बातें

मिस्र रहस्यों का खजाना रहा है। अगर आपको भी रहस्य और रोमांच की दुनिया के बारे में जानने का शौक है, तो आपने मिस्र से जुड़ी हुई कई कहानियां पढ़ी होगी। रहस्य से भरे इस देश पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं।  हाल ही में मिस्र में पुरातत्वविदों ने एक नया मकबरा खोजा है। एक उच्च पुजारी का ये मक़बरा 4400 सालों से अनछुआ था। पुरातत्वविद अपनी इस खोज को लेकर उत्साहित हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal17 Dec, 2018

 

 

मिस्र के संस्कृति मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी महासचिव मुस्तफ़ा वाज़ीरी ने इस मकबरे के बारे में कहा, “ये पिछले कुछ दशकों में हुई अपने आप में अनूठी खोज है।” राजधानी काहिरा के नज़दीक सक़्क़ारा प्रांत के पास एक पिरामिड परिसर में मिला ये मकबरा रंगबिरंगी चित्रलिपि से भरा है और इसमें फैरो की मूर्तियां भी हैं।

 

 

सामने आई दिलचस्प बातें
बनाए गए चित्रों में मकबरे के मालिक, जो वाह्त्ये नाम के एक उच्च पुजारी हैं, अपनी मां, पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ बैठे दिख रहे हैं।
पुरातत्वविद आज से इस मकबरे में खुदाई शुरू करेंगे और उन्हें इसके भीतर कुछ और चीज़े मिलने की उम्मीद है। आशा है कि वो पुजारी की पत्थर की बनी कब्र को भी खोज लेंगे।
मिस्र के सबसे प्राचीन पिरामिड सक्कारा में ही पाए जाते हैं। ये निजी मकबरा यहां के एक प्राचीन विशा कब्रिस्तान में मिला है।
ये मकबरा एक टीले के नीचे दबा हुआ मिला है। शायद इसी वजह से ये बाहरी दुनिया और लुटेरों से पूरी तरह महफूज भी रह पाया।
मकबरे की दीवारों पर रंगीन चित्रलिपि है। प्राचीन मिस्र में लिखावट चित्रों के ज़रिए ही की जाती थी।

 

 

प्राचीन मिस्र में मकबरों और मंदिरों की दीवारों में मूर्तियां उकेरे जाने का चलन था।
प्राचीन मिस्र के समाज में पुजारियों की अहम भूमिका थी क्योंकि उस दौर में भगवान को ख़ुश रखना पहली प्राथमिकता थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि 4400 साल पुराने इस मकबरे के रंग पूरी तरह सुरक्षित हैं जो दुर्लभ बात है।

मकबरे में मिली कलाकृतियां मिस्र पर 2500 ईसा पूर्व से 2350 ईसा पूर्व के बीच शासन करने वाली पांचवे राजवंश के दौर की हैं…Next

 

 

Read More :

अंतरिक्ष में एस्ट्रोजनॉट ने इस तरह की पिज्जा पार्टी, ऐसे बनाया झटपट पिज्जा

20 घर, 700 कार और 58 एयरक्राफ्ट के मालिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन, खतरनाक स्टंट करने के हैं शौकीन

1.23 अरब रुपये की है दुनिया की यह सबसे महंगी लग्जरी सैंडिल, इसके आगे कीमती ज्वैलरी भी फेल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh