कछुओं को पानी में तैरते देखना और मछलियों को दाना चुगाना मन को शांति देने का प्रतीक माना जाता है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक साथ 64 हजार कछुए तैरते दिखे हैं। यह अचंभित कर देने वाली घटना दुनियाभर में पहले कभी नहीं देखी गई है।
ग्रेट बैरियर रीफ में तैरते मिले कछुए
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलिया के समुद्री किनारे ग्रेट बैरियर रीफ के पानी में एक साथ हजारों की संख्या में कछुओं को तैरता देखा गया। क्वींसलैंड सरकार के पर्यावरण और विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने कछुओं को तैरते देख ड्रोन के जरिए उनकी निगरानी की और वीडियो शूट किए।
दुनिया में पहली बार दिखा ऐसा नजारा
आस्ट्रेलिया के पर्यावरण और विज्ञान विभाग के डॉक्टर एंड्रेव डंस्टन के मुताबिक उनकी टीम ने हरे रंग के कछुओं को पानी की पहली परत पर तैरते देखा तो वह चौंक गए। उन्होंने बताया कि हरे रंग के कछुए विलुप्त जीवों की श्रेणी में शामिल हैं। यह विश्व का पहला ऐसा नजारा है जब इतनी बड़ती तादाद में कछुए तैरते देखे गए हों।
तापमान बढ़ना हो सकती है वजह
डॉक्टर एंड्रेव डंस्टन ने बताया कि कछुओं के अचानक बाहर निकलने की वजह ग्रेट बैरियर रीफ की चट्टानों का कोई हिस्सा टूटना हो सकता है। क्योंकि चट्टानों के टूटने से कछुओं के घोसलों में तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में वह पानी की पहली सतह पर आ गए हैं।
कछुओं की संख्या 64 हजार
जीव वैज्ञानिकों की टीम ने सतह पर तैर रहे कछुओं की ड्रोन से निगरानी की और उन्हें सुरक्षित रखने के इंतजाम किए। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक कछुओं की संख्या 64000 तक हो सकती है। कछुओं की सही गणना के लिए यूएवी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विलुप्त जीवों की श्रेणी में हैं हरे कछुए
उन्होंने बताया कि कछुए की यह प्रजाति शिकारियों के कारण खतरे में हैं। कछुओं का कवच और इनके अंडे तस्करों के निशाने पर रहते हैं। जबकि यह प्रजाति अपने रहने के स्थानों की कमी के चलते भी खतरे में है। विलप्त होने की कगार पर पहुंची इस प्रजाति के लिए ग्रेट बैरियर रीफ का राइन आइलैंड बेहतर जगह है। राइन आइलैंड को हरे कछुओं के लिए विश्व का सबसे बड़ा घर भी कहा जाता है।…NEXT
Read more:
6 करोड़ लोगों पर लटकी गरीबी की तलवार, विश्वबैंक के खुलासे से दुनियाभर में चिंता बढ़ी
35 देश अपने ही बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बने, अफगानिस्तान समेत एशिया के कई देश लिस्ट में
लॉकडाउन में बेटे को सब्जी लेने भेजा तो बीवी लेके लौटा, जानिए फिर क्या हुआ
पाकिस्तान से 30 साल बाद रिहा होगा एशियाई हाथी, जनरल जियाउल हक को गिफ्ट में मिला था
Read Comments